लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने बांग्लादेश की सेना के अधिकारियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:28 IST

Open in App

ढाका, 10 अप्रैल भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को बांग्लादेश की सेना के अधिकारियों से मुलाकात की और उनके सैनिकों के एक अभियान संबंधी प्रदर्शन को देखा।

जनरल नरवणे ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती के संबंधों के सम्मान में कॉक्स बाजार स्थित रामू कैंटोनमेंट में एक पौधा भी रोपा।

पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे जनरल नरवणे ने बांग्लादेशी सेना के 10 इन्फैन्ट्री डिवीजन का भ्रमण भी किया।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे ने 10 इन्फैन्ट्री डिवीजन का दौरा किया और बांग्लादेश की सेना के अधिकारियों से बातचीत की।’’

रामू कैंटोनमेंट बांग्लादेश की सेना की 10 इन्फैन्ट्री डिवीजन का मुख्यालय है।

जनरल नरवणे ने शुक्रवार को बंगबंधु स्मृति संग्रहालय जाकर बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी थी।

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद के निमंत्रण पर जनरल नरवणे की यह यात्रा हो रही है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश का दौरा किया था।

वर्ष 2021 भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों, पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का 50 वां साल है। इसी वर्ष बंगबंधु की जन्मशती भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट