लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फाइव स्टार होटल पर आतंकवादियों का हमला, चार की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2019 23:12 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों सहित चार व्यक्ति मारे गए।

Open in App

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर स्थित एक फाइव स्टार होटल पर तीन सशस्त्र आतंकवादियों ने शनिवार को हमला कर दिया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई जिसमें हमलावरों सहित चार व्यक्ति मारे गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकवादियों ने प्रवेश द्वार पर एक सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।

ग्वादर थाने के प्रभारी असलम बांगुलजई ने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने पर आतंकवाद निरोधक बल, सेना और फ्रंटियर कोर को बुलाया गया। बलूचिस्तान के गृह मंत्री जियाउल लांगोव ने कहा कि सुरक्षा बलों ने तीनों हमलावरों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि होटल के कुछ मेहमान भी घायल हुए लेकिन घायलों की संख्या की अभी तत्काल जानकारी नहीं है।

प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि हमले को मजीद ब्रिगेड समूह के आतंकवादियों ने अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंकवादियों के होटल में घुसने के बाद गोली चलने की कई आवाजें सुनी गई। होटल में आमतौर पर व्यापार और अवकाश पर आये यात्री रुकते हैं। यह होटल ग्वादर में वेस्ट बे से दक्षिण में फिश हार्बर रोड पर कोह ए बातिल में स्थित है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जहूर बुलेदी के हवाले से कहा कि होटल में रुके सभी विदेशी एवं स्थानीय मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसएचओ बांगुलजई ने कहा, ‘‘शाम चार बजकर 50 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर हमें सूचना मिली कि पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में तीन से चार सशस्त्र व्यक्ति हैं।’’

पुलिस महानिरीक्षक मोहसिन हसन बट ने कहा, ‘‘दो से तीन बंदूकधारियों ने पहले गोली चलाई और उसके बाद होटल में घुसे।’’ सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान जारी है।’’ प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि ‘‘हो सकता है कि हमलावर हमला करने के लिए नौका में आये हों।’’ डॉन न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान एलानी ने पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर ‘‘आतंकवादी हमले’’ की निंदा की और प्राधिकारियों को होटल के भीतर सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।’’

उन्होंने ‘‘आतंकवादियों के खिलाफ योजनाबद्ध एवं कड़ी कार्रवाई’’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थिति के संबंध में वे पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ सम्पर्क में हैं। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है।

18 अप्रैल को अर्द्धसैनिक बलों की वर्दी पहने अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों सहित कम से कम 14 यात्रियों को बलूचिस्तान में एक राजमार्ग पर बसों से बाहर निकालकर मार डाला था।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल