लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश विदेश मंत्री से किसानों के मानवाधिकार मुद्दों को भारतीय नेतृत्व के समक्ष उठाने की अपील

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:15 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 दिसंबर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमनिक राब से इस सप्ताह नयी दिल्ली की उनकी निर्धरित यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता में भारत में किसानों के प्रदर्शन के संबंध में मानवाधिकार के मुद्दों को उठाने की अपील की गयी है। उससे पहले देश के विभिन्न हिस्सों में भारत के प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में सप्ताहांत में प्रदर्शन किया गया था।

लिबरल डेमोक्रेट पार्टी के नेता ई डेवी ने कहा कि कृषि सुधार नीतियां भारतीय घरेलू राजनीति का मामला है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के विरूद्ध ‘सैन्यीकृत पुलिस’ का इस्तेमाल कुछ चिंता की बात जरूर है।

डेवी ने कहा, ‘‘ (वैसे तो हम) दूसरे देश, दूसरी सरकार के यह जानने के अधिकार का (हम) सम्मान करते हैं कि उनकी नीति क्या हो, (लेकिन हमारा मानना है) किसी भी देश के लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करना ही होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब कोई सरकार कोई विवादास्पद कानून रख रही हो, खासकर भारत जैसा महान लोकतंत्र, तो ऐसे में महत्वपूर्ण यह है कि वह अपने ही लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखे और मानवाधिकार का सम्मान करे। मैं अपने विदेश मंत्री डोमनिक राब से भारतीय सरकार के साथ बैठक करने और किसानों के लिए मानवाधिकार स्थिति पर निवेदन करने की अपील करता हूं।’’

उनकी टिप्पणी तब आयी है जब लेबर पाटी के तन्मनजीत सिंह धेसी की अगुवाई में कई अन्य ब्रिटिश सांसदों ने राब को पत्र लिखकर भारत में प्रदर्शनकारी किसानों पर ‘‘पानी की बौछारें और बल प्रयोग’’ पर चिंता प्रकट की और उनसे ‘‘प्रदर्शनों से प्रभावित ब्रिटिश पंजाबियों’ की ओर से निवेदन करने का अनुरोध किया।

ब्रिटिश सरकार ने अब तक इतना ही कहा है कि विदेश मंत्रालय भारत में प्रदर्शन के मुद्दे पर नजर बनाये हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें