लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन- हम यूक्रेनी लोगों को सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 18, 2022 10:54 IST

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि हम रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे, जब तक कि वह इस युद्ध को समाप्त नहीं कर देता। हम यूक्रेन के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा हम रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे, जब तक कि वह इस युद्ध को समाप्त नहीं कर देता।ब्लिंकन ने आगे कहा कि हम यूक्रेन के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।हाल ही में अमेरिका ने भारत से यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया था।

वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 23वें दिन युद्ध जारी है। यूक्रेन में रूसी सेना बंपर तबाही मचा रही है। इस बीच एक बार फिर अमेरिका ने यह कहा है कि वो यूक्रेन की लगातार मदद करते रहेंगे और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का जारी रखेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि हम रूस पर प्रतिबंध बढ़ाना जारी रखेंगे जब तक कि वह इस युद्ध को समाप्त नहीं कर देता। और हम यूक्रेन के लोगों को सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।

बता दें कि गुरुवार को अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने भारत से यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया था। इस मामले पर कांग्रेस सदस्य जो विल्सन और भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना के नेतृत्व में सांसदों ने अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत तरनजीत सिंह संधू को फोन करके चर्चा की थी।

ऐसे में खन्ना ने कहा कि कि उन्होंने विल्सन के साथ मिलकर राजदूत संधू से फोन पर बात की और दौरान भारत से यूक्रेन में नागरिकों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाए जाने का आग्रह किया। मालूम हो, दो दिनों में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी सांसदों ने भारत से यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमले को लेकर रूस की निंदा करने का आग्रह किया है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाAntony Blinkenभारतरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!