लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक और रंग भेद का मामला, श्वेत प्रधानाध्यापक ने अश्वेत छात्र को घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने को कहा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 07:37 IST

प्रधानाध्यापक जॉन होलियन को 25 फरवरी को हुई इस घटना के सामने आने के बाद अस्थायी तौर पर छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र की मां तृषा पॉल ने बताया कि अध्यापक ने उसके बच्चे को घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने के लिए कहा था।गृह कार्य पूरा नहीं करने को लेकर महिला के बेटे ट्रायसन को शिक्षक ने डांटते हुए ये सजा दी थी।

यूनियनडेल: अमेरिका के एक स्कूली छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि न्यूयॉर्क कैथोलिक स्कूल के एक श्वेत प्रधानाध्यापक ने उनके 11 वर्षीय अश्वेत बेटे से घुटनों के बल बैठकर एक शिक्षक से माफी मांगने को कहा और बाद में स्पष्टीकरण दिया कि यह सजा देने का ‘‘अफ्रीकी तरीका’’ है।

‘डेली न्यूज’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार कि लॉन्ग आईलैंड के सेंट मार्टिन डी पोरेस मैरिएनिस्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक जॉन होलियन को 25 फरवरी को हुई इस घटना के सामने आने के बाद अस्थायी तौर पर छुट्टी पर भेज दिया गया है।

छठी कक्षा के छात्र से घुटनों पर बैठकर अध्यापक से माफी मांगने को कहा गया-

छात्र की मां तृषा पॉल ने समाचार पत्र को बताया कि अंग्रेजी विषय के अध्यापक ने सही से गृह कार्य पूरा नहीं करने को लेकर उनके बेटे ट्रायसन को डांटा और वह उन्हें होलियन के दफ्तर ले गया, जहां प्रधानाध्यापक ने छठी कक्षा के छात्र से घुटनों पर बैठकर अध्यापक से माफी मांगने को कहा।

शिक्षक ने घुटनों पर बैठकर मांफी मंगवाने के मामले में ये कहा-

पॉल ने कहा कि उन्होंने होलियन से बात की तो उन्हें बताया गया कि स्कूल में छात्रों को आमतौर पर इस तरह सजा नहीं दी जाती है, लेकिन होलियन ने कहा कि उन्होंने यह तरीका एक नाइजीरियाई पिता से सीखा था, जिसने उन्हें बताया था कि घुटनों पर बैठकर माफी मांगना ‘‘अफ्रीकी तरीका’’ है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!