लाइव न्यूज़ :

पीएम ट्रूडो मंत्रिमंडल में पहली हिंदू मंत्री बनीं अनीता आनंद, तीन सिख सांसद भी शामिल

By भाषा | Updated: November 21, 2019 18:45 IST

ट्रूडो कैबिनेट में सात नए चेहरों को जगह दी गई है जिनमें टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की पूर्व प्रोफेसर रह चुकीं अनीता आनंद भी हैं। कैबिनेट में भारतीय मूल के तीन अन्य सांसदों-सभी सिख नवदीप बैंस (42), बरदीश छग्गर (39) और हरजीत सज्जन (49) को शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद ओंटारियो में ओकविले का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह दो नवनिर्वाचित मंत्रियों में से एक हैं। अक्टूबर में हुए संघीय चुनाव में वह 338 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए पहली बार चुनी गईं।

ट्रूडो कैबिनेट में भारतीय मूल के चार सांसद शामिल किए गए

कनाडा की कैबिनेट में पहली बार एक हिंदू महिला को स्थान दिया गया है और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 37 मंत्रियों वाली अपनी जिस शक्तिशाली कैबिनेट की घोषणा की है, उसमें तीन सिख सांसद भी शामिल हैं।

ट्रूडो कैबिनेट में सात नए चेहरों को जगह दी गई है जिनमें टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की पूर्व प्रोफेसर रह चुकीं अनीता आनंद भी हैं। कैबिनेट में भारतीय मूल के तीन अन्य सांसदों-सभी सिख नवदीप बैंस (42), बरदीश छग्गर (39) और हरजीत सज्जन (49) को शामिल किया गया है।

आनंद ओंटारियो में ओकविले का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह दो नवनिर्वाचित मंत्रियों में से एक हैं। अक्टूबर में हुए संघीय चुनाव में वह 338 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए पहली बार चुनी गईं। टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सार्वजनिक सेवा और खरीद विभाग दिया गया है।

कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार सज्जन वैंकूवर के पूर्व पुलिस जासूस और फोर्सेस में लेफ्टिनेंट-कर्नल थे। वह राष्ट्रीय रक्षा मंत्री हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंस को नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री नामित किया गया है।

छग्गर जिन्होंने पिछली संसद में सरकार के सदन के नेता के रूप में कार्य किया था, अब न केवल विविधता और समावेश विभाग संभालेंगे, बल्कि युवा मामलों को भी देखेंगे। ट्रूडो ने ट्वीट किया, ‘‘नई मजबूत और कुशल टीम। आगे बहुत काम है, और हम कनाडा को आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।’’ 

टॅग्स :कनाडासंयुक्त राष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल