लाइव न्यूज़ :

एम्सटर्डम की मेयर ने दास प्रथा में शहर के पूर्व गवर्नर की भूमिका के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:55 IST

Open in App

एम्सटर्डम, एक जुलाई (एपी) एम्सटर्डम की मेयर ने वैश्विक दास कारोबार में नगर के पूर्व गवर्नर की भूमिकाओं पर माफी मांगते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि शहर के भयानक इतिहास का सामना करने का अब समय आ गया है।

एम्सटर्डम शहर के निर्माताओं की दास कारोबार में भूमिका को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। लेकिन अमेरिका के मिनियापोलिस में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉइड की मौत के बाद नस्ली अन्याय को लेकर वैश्विक स्तर पर बड़ी बहस छिड़ने के बीच इस शहर के इतिहास पर चर्चा को बल मिला।

मेयर फेमके हेल्सेमा ने कहा, ‘‘वक्त आ गया है कि हमारे शहर की पहचान में औपनिवेशिक काल के दास कारोबार का अन्याय भी दर्ज हो।’’ उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ‘‘ क्योंकि हम उन लोगों का भी प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं जिनके लिए अतीत दर्दनाक है और उसकी विरासत एक बोझ है।’’

हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम्सटर्डम के किसी भी जीवित नागरिक को अतीत के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

नीदरलैंड की सरकार ने पूर्व में भी दास कारोबार में देश की भूमिका को लेकर अफसोस जताया था लेकिन औपचारिक तौर पर माफी नहीं मांगी। प्रधानमंत्री मार्क रूट ने पिछले साल कहा था कि इस तरह की माफी से समाज का ध्रुवीकरण हो सकता है।

हाल के महीनों में इस विषय पर चर्चा करने वाले एक स्वतंत्र आयोग ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए सरकार को माफी मांगने की सलाह दी और कहा कि इससे इतिहास के जख्मों से उबरने में मदद मिलेगी। हेल्सेमा ने कहा कि इतिहास का काला धब्बा वर्तमान पर कुंडली मारकर बैठा है। उन्होंने अपना भाषण यह कहते हुए समाप्त किया कि वह अतीत की घटनाओं को लेकर माफ़ी मांगती हैं।

इस मौके पर वहां मौजूद अतिथियों ने इसका तालियों से स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब