लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन से जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में की विशाल रैली, दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा

By भाषा | Updated: March 18, 2022 22:02 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के लुझनिकी स्टेडियम में यह रैली की। पुलिस के अनुसार रैली के लिए करीब दो लाख लोग मौजूद थे। क्रीमिया पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह रैली की गई।

Open in App
ठळक मुद्देक्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली आयोजित की गई थी।मॉस्को पुलिस के अनुसार लुझनिकी स्टेडियम के अंदर और इसके चारों ओर दो लाख से अधिक लोग मौजूद थे।

ल्वीव(यूक्रेन): रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में देश का झंडा लहराने वाली एक विशाल रैली में शुक्रवार को नजर आये। उन्होंने गोलाबारी और मिसाइल हमले के साथ यूक्रेनी शहरों पर अपने घातक हमले बढ़ा दिये हैं। मॉस्को पुलिस ने बताया कि दो लाख से अधिक लोग लुझनिकी स्टेडियम के अंदर और इसके चारों ओर मौजूद थे। यूक्रेन से छीने गये क्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह रैली की गई।

कार्यक्रम में गायक ओलेग गाजमानोव ने ‘मेड इन यूएसएसआर’ गीत गाया, जिसकी शुरूआती पंक्ति थी, ‘‘यूक्रेन और क्रीमिया, बेलारूस और मोल्दोवा की सीमाएं खुलने के साथ ये सब मेरे देश हैं। ’’ पुतिन के मंच पर आने के दौरान वक्ताओं ने उनकी सराहना यूक्रेन में नाजीवाद से लड़ने वाले नेता के तौर पर की, हालांकि इस दावे को विश्व भर के नेताओं ने खारिज कर दिया।

इस बीच, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में बम बरसाना जारी रखा है। साथ ही, पश्चिमी शहर ल्वीव के बाहरी इलाकों में कई मिसाइल दागी गई। ल्वीव पर आज तड़के हमले किये गये। शहर में अस्पतालों, स्कूलों और रिहाइशी इमारतों पर हमले किये गये। यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुदमायला डेनीसोवा ने कहा, ‘‘हमारे पास उपलब्ध डेटा के मुताबिक इन आश्रय स्थलों पर करीब 1,300 से अधिक लोग थे। हम उनके जीवित बचे होने की उम्मीद करते हैं। ’’

मिसाइल काला सागर से दागी गई। लेकिन यूक्रेन की वायुसेना के पश्चिमी कमान ने कहा है उसने छह में से दो मिसाइल को नष्ट कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने अस्पतालों पर 43 हमले होने को सत्यापित किया है जिसमें 12 लोग मारे गये जबकि 34 अन्य घायल हो गये। शुक्रवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की रक्षा पंक्ति उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत साबित हुई है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल