लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने रूस पर मोल्दोवा में सरकार गिराने की कोशिश का लगाया आरोप, UN प्रवक्ता जॉन किर्बी ने खुफिया जानकारी दिया हवाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 11:34 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि वह गलत सूचना देने के रूस के अभियान और अन्य षड्यंत्रों को उजागर करना चाहता है ताकि सहयोगी देश मॉस्को के इरादों को स्पष्ट तौर पर जान सकें और रूस कोई अभियान चलाने से पहले दो बार सोचे।

Open in App
ठळक मुद्देमोल्दोवा को पिछले साल जून में यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का दर्जा दिया गया था।खुफिया जानकारी के मुताबिक रूसी तत्व मोल्दोवा में प्रदर्शन भड़काने में मदद करेंगे और प्रदर्शनकारियों को प्रशिक्षण देंगेः जॉन किर्बी

वाशिंगटनः अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि रूसी खुफिया एजेंसी से ताल्लुक रखने वाले लोग मोल्दोवा सरकार को गिराने की मंशा के साथ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि खुफिया जानकारी से पता चलता है कि रूस के खुफिया तंत्र से जुड़े कुछ लोग मोल्दोवा की नयी पश्चिम समर्थक सरकार के खिलाफ विद्रोह भड़काने के लिए देश में प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

मोल्दोवा को पिछले साल जून में यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का दर्जा दिया गया था। उसी दिन युद्धग्रस्त यूक्रेन को भी यह दर्जा दिया गया था। किर्बी ने कहा कि खुफिया जानकारी से पता चलता है कि रूसी तत्व मोल्दोवा में प्रदर्शन भड़काने में मदद करेंगे और प्रदर्शनकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि वह गलत सूचना देने के रूस के अभियान और अन्य षड्यंत्रों को उजागर करना चाहता है ताकि सहयोगी देश मॉस्को के इरादों को स्पष्ट तौर पर जान सकें और रूस कोई अभियान चलाने से पहले दो बार सोचे। व्हाइट हाउस ने यह खुफिया जानकारी तब दी है जब बाइडन का यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :अमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO