लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी महिला ने जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद गूगल पर सर्च की 'लग्जरी जेल'

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2023 17:35 IST

अमेरिकी महिला कोरी रिचिन्स ने अपने पति की हत्या के बाद गूगल पर लग्जरी जेल के बारे में सर्च किया और कई परेशान करने वाली अन्य चीजों को गूगल सर्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरी रिचिन्स नामक महिला लेखिका ने अपने पति की हत्या कर गूगल पर लग्जरी जेल सर्च किया साल 2022 में पति को जहर देकर मारापति की याद में कोरी रिचिन्स ने बच्चों के लिए किताब भी लिखी

अमेरिकी महिला कोरी रिचिंस जिन्होंने अपने पति की हत्या के बाद बच्चों के लिए किताबे लिखी, उन्हें लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरी ने गूगल पर 'अमीरों के लिए लग्जरी जेल' और जीवन बीमा कंपनियों को भुगतान करने में कितना समय लगता है के बारे में बड़े पैमाने पर गूगल सर्च किया था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बच्चों की माँ 33 वर्षीय कोरी ने मार्च 2022 में अपने पति की हत्या कर दी थी। उसने अपने पति एरिक रिचिन्स को फेंटानाइल जहर की घातक खुराक देकर मौत के घाट उतार दिया था।

इसके बाद उन्होंने गूगल पर कई आपत्तिजनक चीजें सर्च की। सामाचार रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरी ने यूटा की जेलों के साथ-साथ अमेरिका में अमीरों के लिए लग्जरी जेलों के बारे में जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। 

उसने वेब पर यह भी खोजा कि क्या जांचकर्ता हटाए गए संदेशों को देख सकते हैं? जीवन बीमा कंपनियां दावेदारों को भुगतान करने में कितना समय लेती हैं?

क्या पुलिस आपको लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए मजबूर कर सकती है और क्या मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण बदला जा सकता है? उन्होंने इस तरह की अजीब चीजों को इंटरनेट पर सर्च किया। 

दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान इन सारे दस्तावेजों को पेश किया गया। कोरी फिलहाल हिरासत में है।

आरोपी महिला के गूगल सर्च में परेशान करने वाली सर्च भी मिली जिसमें क्या नालोक्सोन हेरोइन के सामान है? मौत के गैर प्राकृतिक तरीके को क्या माना जाता है? 

जेल की सालाखों के पीछे कोरी 

इन सबूतों के आधार पर कोर्ट में न्यायाधीश ने इसे समाज के लिए खतरा बताया और उन्हें जेल में ही रहने का आदेश दिया। कोर्ट के इस आदेश पर कोरी के बचाव पक्ष वकील क्लेटन सिम्स ने कहा कि उन्होंने यह गूगल सर्च केवल मामले में जानकारी हासिल करने के लिए किए थे। 

जानकारी के अनुसार, कोरी ने अपने पति की याद में बच्चों के लिए एक किताब भी लिखी थी जिसका शीर्षक उन्होंने "आर यू विद मी?" दिया।

बता दें कि साल 2022 के मार्च महीने में कोरी ने पुलिस को देर रात इसकी सूचना दी कि उनके पति मर चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया गया कि रिचिन्स की मृत्यु फेंटेनाइल ओवरडोज से हुई थी।

चिकित्सा परीक्षक ने कहा कि रिचिन के सिस्टम में दवा की घातक खुराक का पांच गुना था। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि कोरी और उसके पति ने साथ में डिनर किया था जिसके बाद वह बीमार पड़ गया। कोरी के पास से जहर की वही गोली भी मिली जो सबूत मानी गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 

टॅग्स :अमेरिकाUSहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल