लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से उबरी महिला ने बताई दर्दनाक आपबीती, कहा- 'मेरे खून में जवाब हो सकते हैं'

By भाषा | Updated: April 3, 2020 13:47 IST

न्यूयार्क के 39 वर्षीय पिनकेनी का माउंट सिनाई में इलाज हुआ था और जब अस्पताल ने उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया और उनसे पूछा कि क्या वह रक्त दान पर विचार करेगी तो उन्होंने ऐसा करने से संकोच नहीं किया। 

Open in App
ठळक मुद्देदो बच्चों की अकेली मां पिनकेनी अपने नौ और 16 साल के बेटों के बारे में चिंतित है। महिला ने कोरोना से जंग जीतकर अब गंभीर रूप से बीमार अन्य मरीजों के इलाज के लिए अपना रक्त दान करने का फैसला लिया है।

न्यूयार्क: अमेरिका में कोरोना वायरस से ठीक हो चुकी एक महिला टिफिनी पिनकेनी उस मंजर को याद करके अब भी सहम जाती है जब इस महामारी ने उसकी रातों की नींद उड़ा दी थी। लेकिन न्यूयार्क शहर की इस महिला ने इस बीमारी से जंग जीतकर अब गंभीर रूप से बीमार अन्य मरीजों के इलाज के लिए अपना रक्त दान करने का फैसला लिया है।

पिनकेनी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘‘यह जानना निश्चित रूप से जरूरी है कि मेरे रक्त में, जवाब हो सकते हैं।’’ न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल के अध्यक्ष डा.डेविड रीच ने कहा, ‘‘यह एक अभियान का जबरदस्त आह्वान है।’’

उन्होंने कहा कि पिनकेनी भी उस दौड़ में शामिल हुई जो रक्त देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग इस बीमारी के सामने खुद को बहुत असहाय महसूस कर रहे हैं। यही वह समय है जब लोग अपने साथी मनुष्यों की मदद कर सकते हैं।’’ इस महामारी से सहमी जनता अपने परिवारों के साथ अपने बीमार प्रियजनों की ओर से सोशल मीडिया पर मदद का आग्रह कर रही है और इस बीमार से स्वस्थ हुए लोग पूछ रहे हैं कि वे किस तरह से उनकी मदद कर सकते हैं।

मिशिगन स्टेट विश्वविद्यालय के अनुसार, 1,000 से अधिक लोगों ने अकेले राष्ट्रीय कोविड-19 ‘कंवलसेंट प्लाज्मा प्रोजेक्ट’ के लिए हस्ताक्षर किए। कई अस्पतालों ने प्लाज्मा दान और अनुसंधान के लिए समूह का गठन किया। पिनकेनी मार्च के पहले सप्ताह में बीमार हुई थी। सबसे पहले उन्हें बुखार आया और फिर ठंड लगने लगी। वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी। और गहरा सांस लेने पर सीने में दर्द हो रहा था।

दो बच्चों की अकेली मां पिनकेनी अपने नौ और 16 साल के बेटों के बारे में चिंतित है। ‘‘मुझे याद है, मैं बाथरूम के फर्श पर बैठी रो रही थी।’’ 39 वर्षीय पिनकेनी का माउंट सिनाई में इलाज हुआ था और जब अस्पताल ने उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया और उनसे पूछा कि क्या वह रक्त दान पर विचार करेगी तो उन्होंने ऐसा करने से संकोच नहीं किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा