लाइव न्यूज़ :

जयपुर साहित्य उत्सव के अमेरिकी संस्करण ने पुस्तक प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:34 IST

Open in App

ह्युस्टन (अमेरिका), दो दिसंबर जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) का अमेरिकी संस्करण इस बार डिजिटल माध्यमों से आयोजित किया गया और यह करीब एक महीने तक चला। इसने पुस्तक प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अमेरिका में यह उत्सव आठ नवंबर को जेएलएफ कोलोरैडो सत्र के साथ शुरू हुआ था, जो आठ से 11 नवंबर और 15 से 18 नवंबर तक चला था। जेएलएफ ह्यूस्टन ऑनलाइन 21-22 नवंबर, जेएलएफ न्यूयार्क ऑनलाइन 23-24 नवंबर और जेएलएफ टोरंटो 27-29 नवंबर को आयोजित किया गया था।

पिछले वर्षों के सत्रों के अनुरूप इस बार भी प्रख्यात लेखकों, कवियों, पत्रकारों, विचारकों और नोबेल, पुलित्जर, राष्ट्रमंडल एवं अन्य पुरस्कार विजेताओं ने वर्चुअल माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कोरोना वायरस, अश्वेत लोगों का जीवन मायने रखता है आंदोलन, पर्यावरण, कविता,लोकतंत्र, संगीत, मनोरंजन और सौंदर्य आदि विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्य वक्ताओं में शशि थरूर, मार्कण्ड आर परांजपे, नमिता गोखले, भारतीय-अमेरिकी लेखिका चित्रा बनर्जी दिवाकरूंज, अमेरिका में भारतीय राजदूत रह चुके नवतेज सिंह सरना, प्रोफेसर होमी के. भाभा, पुलित्जर पुरस्कार विजेता कवि विजय शेषाद्री आदि शामिल थे।

उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर अमेरिका में नियुक्त भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा था, ‘‘आज जेएलएफ एक साहित्य उत्सव से कहीं अधिक बड़ा कार्यक्रम है-यह इतिहासकारों, कवियों, कलाकारों और संगीतज्ञों, सपने देखने वालों और उन्हें साकार करने वालों को एक मंच पर लाता है। ’’

ह्यूस्टन में नियुक्त भारतीय महावाणिज्यदूत असीम आर महाजन ने कहा कि जेएलएफ ह्यूस्टन के तीसरे एवं वर्चुअल सत्र ने विभिन्न विधाओं के प्रख्यात वक्ताओं को एक मंच पर लाया।

जेएलएफ सह-निदेशक नमिता गोखले ने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों ने उन्हें समृद्ध एवं विविध डिजिटल मंच सृजित करने के लिये प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल