लाइव न्यूज़ :

आसमान में उड़ते हुए विमान में लगी आग, हवा में अटकी यात्रियों की सांस; आनन-फानन में अमेरिकन एयरलाइंस की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2023 10:19 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में आग उस वक्त लगी जब आसमान में उड़ता हुआ पक्षी विमान से टकरा गया। पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकन एयलाइंस के विमान में आग लगने की घटना रविवार को उड़ान भरने के बाद इंजन में लगी आग बताया जा रहा है कि पक्षी के टकराने से इंजन में आग लग गई थी

ओहियो: अमेरिकन एयरलाइंस के उड़ान भरते ही विमान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हवा में उड़ते विमान में आग लगने के कारण यात्रियों की जान पर बन आई।

विमान में आग लगने की सूचना मिलते ही पायलट ने विमान को सुरक्षित जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में आग उस वक्त लगी जब आसमान में उड़ता हुआ पक्षी विमान से टकरा गया। पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई। 

गौरतलब है कि घटना के बाद अधिकारियों ने जानकारी दी कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार दिया गया। 

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन कर्मचारियों ने आज सुबह सीएमएच में एक विमान की घटना का जवाब दिया, जिसमें इंजन में आग लगने की सूचना थी। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और हवाई अड्डा खुला और चालू है।

ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, बोइंग 737 कमर्शियल जेट विमान, अपने शुरुआती टेकऑफ के लगभग 30 मिनट बाद रविवार को हवाईअड्डे पर वापस लौटा।

फीनिक्स स्काई हार्बर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा करने वाले और ऊपरी आर्लिंगटन के ऊपर उड़ान भरने वाले विमान को पक्षी से टकराने के बाद फिर से मार्ग दिया गया। घटना की जांच चल रही है।

बता दें कि घटना बीते रविवार की है। जब अमेरिकन एयरलाइंस का विमान फिनिक्स जा रहा था। बताया जा रहा कि उड़ान भरने के तीस मिनट बाद ही इसकी ओहियो में आपातकालीन लैंडिंग करा दी गई थी। 

टॅग्स :अमेरिकाहवाई जहाजआग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल