लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कोर्ट में जज के सामने ईशनिंदा के आरोपी अमेरिकी नागरिक की गोली मारकर हत्या, अमेरिका ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2020 09:13 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान की कोर्ट में जज के सामने एक आरोपी की हत्या पर कड़ा ऐतराज जताया है। मारा गया ईशनिंदा का आरोपी अमेरिकी नागरिक था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी नागरिक की पाकिस्तान के कोर्ट में गोली मारकर हत्याईशनिंदा के आरोप लगे थे ताहिर अहमद नसीम पर, वे अहमदी समुदाय के थे

अमेरिका ने पाकिस्तान के कोर्ट रूम में अपने एक नागरिका ताहिर नसीम की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने कहा कि उसकी संवेदना ताहिर नसीम के परिवार के साथ है जो एक अमेरिकी नागरिक था। अमेरिका ने साथ ही पाकिस्तान से कहा है कि वह तत्काल ऐसे कदम उठाए और बदलाव लेकर आए ताकि भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटनाएं फिर नहीं हों।

गौरतलब है कि ईशनिंदा को लेकर मुकदमे का सामना कर रहे अहमदी समुदाय के एक व्यक्ति की बुधवार को पेशावर की एक अदालत में जज के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि ताहिर अहमद नसीम को ईशनिंदा के आरोप में दो साल पहले गिरफ्तार किया गया था।

 

नसीम को अदालत कक्ष में अतिरिक्त सत्र न्यााधीश शौकतुल्ला खान के सामने गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह अदालत छावनी इलाके में अत्यधिक सुरक्षा वाले क्षेत्र में है। न्यायिक परिसर के मुख्य द्वारा और इसके अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि हथियारबंद हमलावर कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में कैसे घुस गया। 

पुलिस ने हत्यारे को अदालत कक्ष से गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे एक वकील ने बताया कि मृतक के खिलाफ ईश निंदा कानून के तहत एक मामला दर्ज था। 

बता दें कि पाकिस्तान में ईशनिंदा अत्यधिक संवेदनशील मुद्दा है, जहां महज आरोप लग जाने पर ही आरोपी अक्सर भीड़ की हिंसा का शिकार बन जाता है। अहमदी, पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। पाक संसद ने 1974 में इसे गैर मुस्लिम समुदाय घोषित किया था। एक दशक बाद, इस वर्ग के लोगों को मुस्लिम कहे जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा