लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: छात्रा ने साथ पढ़ने वाली मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचा, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2019 20:32 IST

मिडलसेक्स काउंटी के अभियोजकों ने कहा कि मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचने वाली छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

न्यूयॉर्क, 13 अप्रैल (भाषा) अमेरिका में एक स्कूल छात्रा ने झगड़े के दौरान अपने साथ पढ़ने वाली एक मुस्लिम लड़की का हिजाब कथित तौर पर खींच दिया और मुस्लिम विरोधी बातें कहीं।

पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। ईस्ट ब्रुंसविक हाईस्कूल के अधीक्षक विक्टर वैलेस्की ने एक बयान में कहा कि घटना बुधवार की है जब एक छात्रा का दूसरी छात्रा से विवाद हो गया क्योंकि दोनों एक ही सीट पर बैठना चाहती थीं।

डब्ल्यूएनबीसी-टीवी ने स्कूल के अधीक्षक के हवाले से कहा कि विवाद लड़ाई में तब्दील हो गया और एक लड़की ने दूसरी लड़की का हिजाब खींच दिया।

खबर के अनुसार स्कूल के एक सुरक्षा अधिकारी ने दोनों को अलग कराया। बाद में किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

मिडलसेक्स काउंटी के अभियोजकों ने कहा कि मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचने वाली छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, स्कूल ने मुस्लिम लड़की को भी निलंबित कर दिया है। कुछ छात्रों और अभिभावकों ने मुस्लिम लड़की के निलंबन पर सवाल उठाया है। 

टॅग्स :अमेरिकाइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा