लाइव न्यूज़ :

भारत को पर्याप्त कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराए अमेरिका : सांसद

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 जून अमेरिका के एक सांसद ने बाइडन प्रशासन से भारत को प्रचुर मात्रा में कोविड-19 रोधी टीके और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है जो इस जानलेवा महामारी को फैलने से रोकने के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक है।

कांग्रेस सदस्य ली जेल्दिन ने कहा, ‘‘भारत में यह वायरस जिस तरह से तबाही मचा रहा है और वहां सामने आए इसके स्वरूप दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैल रहे हैं, जिसे देखते हुए अमेरिका के लिए जरूरी है कि वह भारत को टीकों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करें।’’

रिपब्लिकन सांसद ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी को हमेशा के लिए खत्म करने के वास्ते हमें उन देशों की मदद करनी चाहिए जिन्हें अपने नागरिकों को टीका लगाने की सबसे अधिक जरूरत है और भारत को फौरन टीके तथा चिकित्सा आपूर्ति करनी चाहिए, जो इस संक्रमण को दुनियाभर में फैलने से रोकने के लिए आवश्यक है।’’

कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन ने कहा कि इस्तेमाल में नहीं आए कोविड-19 रोधी टीकों को साझा करने के संबंध में मई में की गई बाइडन प्रशासन की घोषणा का वह स्वागत करते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जॉनसन एंड जॉनसन टीकों के मौजूदा अतिरिक्त भंडार को उन देशों के साथ तुरंत साझा करना चाहिए जो कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से जूझ रहे हैं जैसे कि भारत।’’

कांग्रेस सदस्य स्टीव चाबोट ने एक बयान में उन खबरों का स्वागत किया कि अमेरिका दुनियाभर के देशों को 50 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके दान देगा।

कांग्रेस सदस्य सुजैन वाइल्ड ने महामारी से लड़ने में मदद के लिए भारत जैसे देशों को टीके भेजने पर अमेरिकी प्रशासन की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल