लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: सिएटल की नगर परिषद की सदस्य क्षमा सावंत के पद से हटने की आ सकती है नौबत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:00 IST

Open in App

सिएटल (अमेरिका), आठ दिसंबर (एपी) सिएटल में ‘रिकॉल’ के लिए कराए गए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार समाजवादी एवं नगर परिषद की सदस्य क्षमा सावंत के पद से हटने की नौबत आ सकती है, लेकिन अब भी मुकाबला काफी कड़ा है।

‘रिकॉल’ के प्रावधान के तहत, मतदाता चुने हुए किसी परिषद के सदस्य को पद से हटाने के लिए वोट दे सकते हैं।

सावंत ने शहर में न्यूनतम मजदूरी 15 डॉलर कराने के अभियान में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने शहर की ‘अमेजन’ कम्पनी के खिलाफ भी उसकी व्यावसायिक प्रथाओं को लेकर आवाज उठाई।

चुनाव डाक-मतपत्र के जरिए हुए हैं, इसलिए इसके परिणाम आने में कई दिन लग सकते हैं। अधिकारियों द्वारा मंगलवार रात जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले दौर की मतगणना पूरी होने तक सावंत को हटाए जाने के पक्ष में 53 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि, पहले कई चुनाव में भी काफी पीछे चलने के बावजूद सावंत जीत सुनिश्चित करने में सफल रही हैं।

सावंत सिएटल के सबसे उदार माने जाने वाले नगर परिषद जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं। यदि सावंत को हटाया गया तो, परिषद के अन्य आठ सदस्य अगले साल नवंबर में होने वाले चुनाव तक उनकी जगह अस्थायी रूप से एक व्यक्ति को नियुक्त करेंगे।

सावंत (48) भारतीय प्रवासी एवं अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। उनके नाम सिएटल में सबसे लंबे समय तक परिषद में बने रहने का रिकॉर्ड भी है।

सावंत के यह चुनौती सफलतापूर्वक पार करने पर शहर में परेशानियों का सामना कर रहे वामपंथी वर्ग को काफी राहत मिलेगी, जिसने पिछले महीने आम चुनाव में हार का सामना किया था। उन चुनाव में व्यापार संबंधी पहलुओं पर अधिक ध्यान देने वाले उम्मीदवारों ने महापौर और परिषद की एक सीट के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल