लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कहा- अफगानिस्तान में संघर्ष की खत्म करने के लिए सभी पक्ष हथियार छोड़ें

By भाषा | Updated: May 5, 2019 07:33 IST

अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का रूख है कि अफगानिस्तान में 17 साल के संघर्ष की समाप्ति के लिए सभी पक्ष हथियार छोड़ने को तैयार हों। जलमय खलीलजाद को तालिबान के साथ शांति समझौता का जिम्मा सौंपा गया है।

Open in App

अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का रूख है कि अफगानिस्तान में 17 साल के संघर्ष की समाप्ति के लिए सभी पक्ष हथियार छोड़ने को तैयार हों। जलमय खलीलजाद को तालिबान के साथ शांति समझौता का जिम्मा सौंपा गया है।

शांति दूत खलीलजाद दोहा में तालिबान के साथ एक और दौर की बातचीत की अगुवाई कर रहे हैं जहां दो शत्रु एक समझौते के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके तहत तालिबान की सुरक्षा गारंटी के बदले अफगानिस्तान से विदेशी बलों की वापसी होगी।

खलीलज़ाद ने ट्वीट किया, ‘‘किसी भी शांति प्रक्रिया का परिणाम होता है कि सभी पक्ष हथियार छोड़ दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस परिणाम को हासिल करने के लिए हिंसा में कमी लाने पर सभी पक्षों का सहमत होना एक आवश्यक कदम है...। हम इसके लिए तैयार हैं।’’

इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा था कि वह ‘‘तत्काल और स्थायी’’ संघर्ष विराम के लिए तैयार हैं। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि तालिबान ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। गनी ने सद्भावना के तौर पर 175 कैदियों को रिहा करने की भी पेशकश की थी। 

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट