लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : पत्नी व बच्चों की हत्या की बात कबूल करने वाले भारतवंशी को उम्र कैद

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:39 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 11 नवंबर अमेरिका में वर्ष 2019 में अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की बात कबूल करने वाले भारतवंशी आईटी पेशेवेर शंकर नगाप्पा हांगुड को एक अदालत ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई है और उसे सज़ा के दौरान पैरोल पर भी नहीं छोड़ा जा सकेगा।

केसीआरए-टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने कहा कि हांगुड (55) ने कैलिफोर्निया स्थित अपने फ्लैट में कुछ दिनों के अंदर ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। उसका कहना था कि उसने ये आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया।

खबर के मुताबिक, उसने प्लेसर काउंटी में सज़ा सुनाए जाने के दौरान कोई टिप्पणी नहीं की।

हांगुड उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने माउंट शास्ता पुलिस विभाग में जा कर अधिकारियों से कहा था कि उसने चार लोगों की हत्या की है। बाद में रोजविले पुलिस को उसकी पत्नी, दो बच्चों के शव जंक्शन रोड पर स्थित उसके फ्लैट में मिले। चौथा शव माउंट शास्ता थाने के बाहर खड़ी उसकी कार में से मिला। यह शव उसके बेटे का था।

पुलिस ने उस वक्त कहा था कि हांगुड ने एक हफ्ते के दौरान ये हत्याएं कीं। पत्नी तथा बेटी की हत्या तीन दिन के दौरान की गई हैं। चार मृतकों की पहचान हांगुड की 46 वर्षीय पत्नी ज्योति शंकर, उसके 20 साल के बेटे वरूम शंकर और 13 वर्षीय पुत्र निश्चल हांगुड और 16 साल की बेटी गौरी हांगुड के तौर पर की गई।

हांगुड ने अपनी पत्नी, बेटी और छोटे बेटे की रोजविले फ्लैट में सात अक्टूबर को कथित रूप से हत्या कर दी थी। उसने बाद में रोजविले और माउंट शास्ता के बीच में कहीं पर अपने बड़े बेटे की भी हत्या कर दी थी। उसने माउंट शास्ता में ही 13 अक्टूबर को आत्मसमर्पण किया था।

प्लेसर काउंटी के मुख्य सहायक जिला अटॉर्नी डेविड टेलमेन ने एक बयान मे कहा कि इन लोगों की मौत ने इस समुदाय को बुरी तरह हिला दिया था और इंसाफ देखने के लिए परिवार का कोई सदस्य जीवित नहीं है।

अभियोजकों ने कहा कि हांगुड ने दावा किया है कि उसकी आईटी की नौकरी चली गई थी जिस वजह से वह निराश था और परेशानियों से घिरा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल