लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने पर हैरिस को याद आईं मां, कहा-हमें देख रही हैं और वह क्या सोच रही होंगी

By भाषा | Updated: September 15, 2020 20:32 IST

कैलिफोर्निया से सीनेटर 55 वर्षीय हैरिस पहली अश्वेत, पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और भारतीय मूल की अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका की किसी महत्वपूर्ण पार्टी द्वारा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह उन्होंने अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था में एक इतिहास रचा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मां श्यामला गोपालन 1957 में स्नातक पूरा करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए भारत से अमेरिका आई थीं। कई साक्षात्कारों में, हैरिस ने बताया है कि वह अपनी मां से बहुत प्रभावित हैं। उनकी मां एक प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ थीं।अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हैं। ये दोनों मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस को चुनौती देंगे।

वाशिंगटनः भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने कहा है कि जब पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुने जाने की घोषणा की तो उन्हें तत्काल अपनी मां की याद आ गई।

कैलिफोर्निया से सीनेटर 55 वर्षीय हैरिस पहली अश्वेत, पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और भारतीय मूल की अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका की किसी महत्वपूर्ण पार्टी द्वारा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह उन्होंने अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था में एक इतिहास रचा है।

उनकी मां श्यामला गोपालन 1957 में स्नातक पूरा करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए भारत से अमेरिका आई थीं। उनके पिता जमैकाई-अमेरिकी अर्थशास्त्री और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। कई साक्षात्कारों में, हैरिस ने बताया है कि वह अपनी मां से बहुत प्रभावित हैं। उनकी मां एक प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ थीं।

हैरिस ने एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे तत्काल मां की आद आई कि वह हमें देख रही हैं और वह क्या सोच रही होंगी।’’ उनसे सवाल किया गया था, ‘‘ (पिछले महीने) जब उन्हें बाइडेन से जूम कॉल आया तो उन्हें कैसा लगा?’’ डेमोक्रेटिक पार्टी ने पिछले महीने बाइडेन को राष्ट्रपति पद के लिए और हैरिस का उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हैं। ये दोनों मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस को चुनौती देंगे।

ट्रंप और पेंस रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। हैरिस ने याद किया कि कैसे उन्हें और उनकी टीम को कॉल आया कि बाइडेन बात करना चाहते है और फिर दूसरा कॉल आया कि बाइडेन जूम कॉल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जब “हमारे अस्थायी छोटे कार्यालय” में फोन पर बातचीत शुरू हुई तो बाइडेन ने तत्काल उनसे पूछा कि क्या वह टिकट लेना चाहेंगी।

अपनी मां का जिक्र करने के बाद उन्होंने बताया कि उनके पति डगलस एमहॉफ ने भी कमरे के दरवाजे पर कान लगा रखा था कि क्या बातचीत हो रही है। बाद में बाइडेन की पत्नी जिल और एमहॉफ भी बाइडेन और हैरिस के साथ इस कॉल में जुड़े। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनकमला हैरिसवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा