लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से असैन्य कर्मियों की सुरक्षित वापसी के लिए काबुल में सैनिकों को तैनात कर रहा अमेरिका

By भाषा | Updated: August 13, 2021 10:46 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 अगस्त अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन असैन्य कर्मियों खासकर अपने दूतावास के कर्मियों की व्यवस्थित एवं सुरक्षित वापसी के लिए काबुल हवाईअड्डे पर अपने हजारों सैनिकों की तैनाती कर रहा है। पेंटागन और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर काबुल में हमारी असैन्य मौजूदगी को भी कम रहे हैं। हम आने वाले हफ्तों में प्रमुख राजनयिक उपस्थिति कम करने की कोशिश में हैं। इस वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए, रक्षा मंत्रालय हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अस्थायी रूप से अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करेगा।”

विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने योजना के समन्वयन के लिए अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी से बृहस्पतिवार को फोन पर बात की।

उन्होंने कहा, “दूतावास खुला रहेगा और हमारी योजना अफगानिस्तान में अपना राजनयिक कार्य जारी रखने की है। अमेरिका राजनयिक सेवाओं को समर्थन देना जारी रखेगा और इसमें विशेष आव्रजक वीजा कार्यक्रम का संचालन एवं प्रक्रिया शामिल है और हम अफगान लोगों और अफगान सरकार के साथ कूटनीति में शामिल होना जारी रखेंगे। इसके अलावा, हम आतंकवाद से निपटने पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेंगे।”

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के ब्योरे देते हुए, प्रेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि पहली गतिविधि तीन इंफेंट्री बटालियनों की होगी जो वर्तमान में मध्य कमान के उत्तर दायित्व क्षेत्र में आता है।

उन्होंने बताया कि ये सैनिक काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तरफ अगले 24 से 48 घंटों में बढ़ेंगे। इनमें से दो बटालियन अमेरिकी नौसेना और एक बटालियन अमेरिकी थल सेना की है।

प्राइस ने बताया कि काबुल में अमेरिकी दूतावास को प्रस्थान का आदेश 27 अप्रैल से दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हम हर दिन सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि यह निर्धारित कर सकें कि हमारे दूतावास में काम कर रहे लोग कैसे सुरक्षित रह सकें। चुनौतीपूर्ण सुरक्षा माहौल में हम हर राजनयिक तैनाती के लिए यही करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर