लाइव न्यूज़ :

अमेरिका सबसे खराब स्थिति में है: डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान संकट पर कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 01:04 IST

Open in App

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को जितनी बुरी स्थिति में डाला जा सकता था, वह उतनी खराब स्थिति में है। दो दशक तक चले युद्ध के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में 15 अगस्त को सत्ता अपने हाथों में ले ली थी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, “हम जितनी बुरी स्थिति में हो सकते थे, उतनी ही खराब हालत में हैं। यह ऐसी स्थिति है कि जिसकी किसी ने दो सप्ताह पहले भी कल्पना नहीं की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है और हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां तालिबान और बाकी लोग हमें निर्देश दे रहे होंगे और हमसे कहेंगे कि 31 अगस्त को निकल जाओ।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बाइडन वहां टिकने के पक्ष में थे लेकिन उन्होंने कहा कि हम तुम्हें आकर जाने नहीं देंगे, इसके परिणाम भुगतने होंगे। आपने सही सुना। यह तालिबान के नेता ने कहा था। हम चाहते हैं कि आप 31 तक निकल जाएं, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। यह क्या माजरा है?” ट्रंप ने कहा कि सैन्य रणनीति के दृष्टिकोण से अमेरिका के साथ यह सबसे शर्मनाक चीज हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो