लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक काबुल से लगभग 1,11,900 लोगों को निकाला

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:41 IST

Open in App

अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक काबुल स्थित हामिद करजई हवाई अड्डे से लगभग 1,11,900 लोगों को निकाला या निकालने में सहायता की है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। काबुल हवाई अड्डे के निकट बृहस्पतिवार को हुए आत्मघाती हमले के बाद 27 अगस्त तड़के तीन बजे (ईडीटी समयानुसार) से 28 अगस्त तड़के तीन बजे (ईडीटी समयानुसार) के बीच अमेरिका ने लगभग 6,800 लोगों को निकाला। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना की 32 उड़ानों (27 सी-17 विमान और पांच सी-130 विमान) से लगभग चार हजार लोगों को और सहयोगी देशों की 34 उड़ानों के जरिये 2,800 लोगों को निकाला गया। अधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त से अमेरिका ने लगभग 1,11,900 लोगों को निकाला या निकालने में सहायता की। उन्होंने कहा कि जुलाई के अंत से अब तक अमेरिका ने लगभग 1,17,500 लोगों को स्थानांतरित किया है। इस बीच सीनेटर रोजर मार्शल के नेतृत्व में अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्यों जिम्मी पनेटा और माइक गैलेघर ने राष्ट्रपति जो बाइडन को लिखे एक पत्र में अमेरिकी नागरिकों, अफगान विशेष आव्रजन वीजा आवेदकों और संकट का सामना कर रहे अन्य लोगों को अफगानिस्तान से निकालने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी