लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना और मिनियापोलिस में गोलीबारी, तीन की मौत, 18 घायल, दहशत में लोग

By भाषा | Updated: June 22, 2020 16:58 IST

यूएस के दो शहरों में गोलीबारी की घटना घटित हुई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। इस घटना के कारण इलाकों में दहशत फैल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस उप प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने पत्रकारों को बताया कि दो लोग मारे गए हैं।हमलावरों के एक से अधिक होने के कई सबूत हैं। अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी शलोर्ट के बीट्टीज फोर्ड रोड पर हुई। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

शर्लोट/मिनियापोलिसः उत्तरी कैरोलिना के शर्लोट में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। शर्लोट पुलिस ने सोमवार सुबह ट्वीट किया था कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लेकिन इसके बाद शर्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस उप प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने पत्रकारों को बताया कि दो लोग मारे गए हैं। जेनिंग्स ने बताया कि गोलीबारी के बाद वाहनों की टक्कर में पांच अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों के एक से अधिक होने के कई सबूत हैं। अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी शलोर्ट के बीट्टीज फोर्ड रोड पर हुई। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है। इस बीच, सीएटल में 48 घंटे से भी कम समय में गोलीबारी की दूसरी घटना में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने ट्वीट किया कि गोलीबारी रविवार देर रात सिएटल के ‘डाउनटाउन ’ के पास के इलाके में हुई जिसे ‘कैपिटल हिल ऑक्यूपाइड प्रोटेस्ट’ कहा जाता है। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शनिवार को एक पार्क में गोलीबारी में 19 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 33 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मिनियापोलिस में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

मिनियापोलिस पुलिस ने पहले कहा था कि 10 लोगों को गोली मारी गई है और उन्हें ‘‘गंभीरता के अलग-अलग स्तर की चोटें’’ आयी हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

मिनियापोलिस पुलिस ने शुरुआत में एक ट्वीट करते हुए लोगों को अपटाउन मिनियापोलिस इलाके में न जाने की सलाह दी थी। इस इलाके में कई बार एवं रेस्तरां हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक थिएटर और एक अन्य दुकान की खिड़कियों पर गोलियों के निशान लगे दिखाई दे रहे हैं। फेसबुक पर पोस्ट किए गए लाइव वीडियो में लोगों के चीखने की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

फुटपाथ पर पड़े पीड़ितों के आस-पास कुछ लोग एकत्रित दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारी साइकिलों पर आते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले जाए जाने के बाद फुटपाथ पर खून के छीटें देखे जा सकते हैं। यह इलाका मिनियापोलिस वाणिज्यिक क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है, जहां मिनियापोलिस पुलिस की हिरासत में 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दंगे भड़क उठे थे। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल