लाइव न्यूज़ :

इजरायल की मदद के लिए आगे आया अमेरिका, बाइडेन सरकार ने 8 बिलियन डॉलर की सैन्य मदद का किया ऐलान

By अंजली चौहान | Updated: October 8, 2023 07:05 IST

इजरायली सेना का कहना है कि हमास के आतंकवादियों द्वारा क्षेत्र में अचानक घुसपैठ करने के 12 घंटे बाद भी दक्षिणी इजरायल में 22 स्थानों पर लड़ाई जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल में हुए हमले के बाद युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है अमेरिका ने इजरायल को सैन्य मदद दी हैहमास के रॉकेट हमले ने इजरायल को दहला कर रख दिया है

वॉशिगंटन: हमास के हमले से युद्ध की स्थिति में पहुंचे इजरायल के लिए अमेरिका ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को युद्ध करने के लिए 8 बिलियन सैन्य मदद देने का ऐलान किया है। 8 बिलियन डॉलर के आपातकालीन सैन्य सहायता पैकेज के पहुंचे ही वह इजरायली सेना की हमास के खिलाफ लड़ने में मदद करेगी। 

अमेरिका का यह फैसला हमास के उस हमले के बाद आया है जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और पूरा देश दहशत में आ गया। इजरायल का कहना है कि हमास के आतंकवादियों ने अचानक रॉकेट से हमला कर दिया यह हमला शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान सुबह हुआ। 

इजराइल ने कहा कि वह अब हमास के साथ युद्ध में है और अभूतपूर्व कीमत देने की कसम खाते हुए गाजा में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली सेना का कहना है कि हमास के आतंकवादियों द्वारा क्षेत्र में अचानक घुसपैठ करने के 12 घंटे बाद भी दक्षिणी इजरायल में 22 स्थानों पर लड़ाई जारी है।

एक बयान में, सेना के मुख्य प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि दक्षिणी इजराइल में कोई समुदाय नहीं है जहां हमारे पास सेना नहीं है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने कुछ समुदायों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है लेकिन सेना अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए स्कैन कर रही है कि वे सुरक्षित हैं।

गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इज़राइल की जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र में कम से कम 198 लोग मारे गए हैं और कम से कम 1,610 घायल हुए हैं। हमास का इजराइल पर व्यापक हमला।

टॅग्स :इजराइलBiden Washingtonजो बाइडनUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल