लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : अटलांटा हवाईअड्डे पर यात्री के पास मौजूद बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:05 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 21 नवंबर (एपी) अटलांटा हवाईअड्डे के मुख्य सुरक्षा जांच बिंदु पर शनिवार को जांच से गुजर रहे एक यात्री ने बैग में से हथियार निकाला जो दुर्घटनावश चल गया। गोली की आवाज होते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने एक वक्तव्य में कहा कि घटना के बाद उक्त यात्री जांच स्थल से तुरंत ही चला गया और हवाईअड्डे के निकासी द्वार से बाहर की ओर भाग गया। इसमें बताया गया कि यह हमले जैसी घटना नहीं है।

हार्ट्सफिल्ड जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुर्घटनावश गोली चलने की घटना और उसके कारण मची अफरा-तफरी के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले।

टीएसए ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है हालांकि अफरा-तफरी में तीन लोग घायल हुए हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि अभी तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि घटना में शामिल यात्री को पकड़ा गया या उसके पास से हथियार जब्त किया गया है या नहीं। हालांकि इस घटना और उसकी जांच के कारण हवाईअड्डे पर परिचालन कम से कम दो घंटे तक बाधित रहा।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोई यात्री और कर्मचारी खतरे में नहीं हैं।

टीएसए ने बताया कि एक्सरे में यात्री के बैग में प्रतिबंधित वस्तु पाए जाने के बाद एक अधिकारी उसके सामान की तलाशी लेने वाला था। इसमें कहा गया, ‘‘अधिकारी ने यात्री से कहा कि वह सामान को नहीं छुए। अधिकारी ने जैसे ही बैग खोला, यात्री ने तुरंत ही उसमें से एक हथियार निकाला और इसी बीच गोली चल गई। यात्री वहां से भाग गया।’’

हवाईअड्डे पर सामान्य परिचालन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहाल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल