लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2022 07:04 IST

'सन-टाइम्स' ने खबर दी है कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया।'

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैउत्सव शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही एक बंदूकधारी ने एक दुकान की छत से गोलीबारी शुरू कर दी

हाईलैंड पार्कः अमेरिका में शिकागो शहर के हाईलैंड पार्क के निकट सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उत्सव शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद एक बंदूकधारी ने एक दुकान की छत से परेड में गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। 

सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें परेड के दौरान गोलीबारी होने के बाद लोग दहशत में भाग रहे हैं। एक परिवार फुटपाथ पर बैठकर परेड देख रहा है। अगले फ्रेम में, वे जमीन से छलांग लगाते हुए और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बंदूक की गोली चलने और चिल्लाने वाली आवाज सुनी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी उसने किसी इमारत की छत पर से गोलीबारी की। हालईलैंड पार्क के पुलिस कमांडर क्रिस ओ'नील ने लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने का आग्रह किया है। इस बीच, अधिकारी संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह श्वेत व्यक्ति है, जिसने सफेद और नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी है।

लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के प्रवक्ता क्रिस्टोफर कोवेली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने किसी छत पर से राइफल से परेड में शामिल लोगों पर गोलीबारी की और वह राइफल बरामद कर ली गई है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस इमारत की छत से गोलीबारी की। कोवेली ने कहा कि पुलिस का मानना ​​है कि केवल एक शूटर ने इस हमले को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने खून से लथपथ शव देखे हैं, जिनपर कंबल ढंके हुए हैं और सैंकड़ों लोग जान बचाकर भाग रहे हैं।

'सन-टाइम्स' ने खबर दी है कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया। 'सन टाइम्स' के संवाददाता ने कहा कि उसने खून में लथपथ कुछ शवों पर कंबल ढंका हुआ देखा है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी है। परेड में जाने वाले सैंकड़ों लोगों में से कुछ खून में लथपथ दिखे। वे अपनी कुर्सियां, बच्चों का सामान और कंबल वहीं छोड़कर भाग गए। 

टॅग्स :अमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा