लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः 8 महीने की बच्ची समेत भारतीय परिवार के 4 लोगों का अपहरण, पुलिस ने पीड़ित परिवार का आग लगा ट्रक किया बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2022 09:30 IST

शेरिफ कार्यालय ने कहा, 'अभी तक मुझे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कोई फिरौती नहीं मांगी गयी है। हमें आपकी मदद की जरूरत है। हम संदिग्ध को हथियाबंद और खतरनाक मानते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल के परिवार का अपहरण सोमवार कैलिफोर्निया में हुआ थामर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक अपहरण किए गए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है।

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में समोवार भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्यों का अपहरण कर लिया गया जिनकी तलाश जारी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्सिड कंट्री के बाहर एक ग्रामीण इलाके में लापता पीड़ित के ट्रक आग लगी मिली।  मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक अपहरण किए गए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। कार्यालय ने बयान में कहा कि 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनके आठ महीने के बच्चे आरोही ढेरी के साथ 39 वर्षीय अमनदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया है।

समाचार आउटलेट के अनुसार, कैलिफोर्निया के अग्निशमन अधिकारियों ने सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह के ट्रक में आग लगने की सूचना पाई। ट्रक में आग की घटना के बाद मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्नोन वार्नके ने बताया कि ऐसे सबूत मिले हैं जिससे जांचकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया है कि अपहरणकर्ता ने सबूत नष्ट करने का प्रयास किया था।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक अधिकारियों ने एक संभावित संदिग्ध की तस्वीर जारी की, जिसमें काली आस्तीन के साथ एक ग्रे स्वेटशर्ट और एक काला हुड, एक नीला सर्जिकल मास्क, गहरे रंग की पैंट और गहरे रंग के जूते और मोजे पहने हुए थे। पुलिस ने संदिग्ध को हथियारबंद और खतरनाक बताया है। 

शेरिफ कार्यालय ने कहा, 'अभी तक मुझे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कोई फिरौती नहीं मांगी गयी है। हमें आपकी मदद की जरूरत है। हम संदिग्ध को हथियाबंद और खतरनाक मानते हैं।' शेरिफ वार्नके ने कहा, 'अभी तक हमें घटना के पीछे की वजह का नहीं पता चला है। हमें बस यह पता है कि उनका अपहरण हो गया है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध के बारे में कुछ भी पता चलने पर 911 पर कॉल कर खबर देने की अपील की है। शेरिफ के ऑफिस से एक फेसबुक पोस्‍ट शेयर कर इस घटना के बारे में बताया गया था।

 

टॅग्स :अमेरिकाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल