लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में जानलेवा तूफानः जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 48, कई हिस्सों में भीषण ठंड, हजारों घरों और व्यवसायों की बिजली गुल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 20:58 IST

पश्चिमी न्यूयॉर्क में लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है और इस स्थिति के चलते उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं तथा सड़कें भी अवरुद्ध हो रही हैं। हजारों घरों और व्यवसायों की बिजली गुल है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है। मौसम संबंधी किसी न किसी परामर्श या चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है।अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र का आधा हिस्सा ठंडी हवाओं की चपेट में है।

न्यूयॉर्कः पश्चिमी न्यूयॉर्क में तूफान संबंधी घटनाओं में 27 लोगों की मौत के बाद अमेरिका में तूफान के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 48 तक पहुंच गई है। अमेरिका में आए घातक तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड जारी है।

पश्चिमी न्यूयॉर्क में लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है और इस स्थिति के चलते उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं तथा सड़कें भी अवरुद्ध हो रही हैं। हजारों घरों और व्यवसायों की बिजली गुल है। मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है। देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को ठंड के मौसम संबंधी किसी न किसी परामर्श या चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने रविवार को कहा कि अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र का आधा हिस्सा ठंडी हवाओं की चपेट में है। तूफान संबंधी हवाएं और हिमपात ने बफ़ेलो के लिए भी स्थिति कठिन कर दी है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि शनिवार को शहर में वाहन फंसे नजर आए। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध का सम्मान करने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डा मंगलवार सुबह तक बंद रहेगा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि बफ़ेलो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह सात बजे कुल 43 इंच (1.1 मीटर) बर्फ जमी थी। पुलिस ने रविवार शाम कहा कि तूफान के दौरान लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग अपनी कारों में मृत मिले और कुछ लोग सड़कों पर मृत अवस्था में मिले। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे भी लोग हैं जो दो दिन से अधिक समय से अपनी कारों में फंसे हैं।

टॅग्स :अमेरिकामौसमNew York Cityमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा