लाइव न्यूज़ :

अमेजन के अरबपति संस्थापक जेफ बेजोस अंतरिक्ष की करेंगे सैर, 20 जुलाई को भाई के साथ होंगे रवाना

By अभिषेक पारीक | Updated: June 7, 2021 18:57 IST

अमेजन के अरबपति संस्थापक जेफ बेजोस जल्द ही अंतरिक्ष की यात्रा पर होंगे। बेजोस ने ऐलान किया है कि वे अपने भाई मार्क के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअरबपति जेफ बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। बेजोस के साथ उनके भाई मार्क भी साथ होंगे। बेजोस ने बताया कि पांच साल की उम्र से अंतरिक्ष में जाने का सपना देख रहे। 

अमेजन के अरबपति संस्थापक जेफ बेजोस जल्द ही अंतरिक्ष की यात्रा पर होंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने भाई मार्क के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। बेजोस यह यात्रा अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजन की फ्लाइट के जरिये करेंगे जो पहली बार मानवसहित स्पेस फ्लाइट अंतरिक्ष में भेज रही है। 

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मैं पांच साल की उम्र से ही अंतरिक्ष यात्रा का सपना देखता था। 20 जुलाई को मैं अपने भाई के साथ यात्रा शुरू करूंगा। 

5 जुलाई को छोड़ेंगे अमेजन सीईओ का पद

बेजोस 5 जुलाई को अमेजन के सीईओ का पद छोड़ेंगे और उसी महीने ब्लू ऑरिजन से अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान पर जाएंगे। बेजोस के साथ ही अरबपति एलन मस्क ने अपने रॉकेट स्टार्टटप्स में भारी निवेश कर रहे हैं। ब्लू ऑरिजन और मस्क की कंपनी ने अभी तक अपने ग्राहकों को उपग्रह की कक्षाओं में ही भेजा है। 

136 देशों से लगाई गई बोली

ब्लू ऑरिजन ने पिछले महीने अंतरिक्ष यात्रा के लिए पहले दौर की नीलामी को बंद कर दिया था। कंपनी ने बताया था कि 136 देशों से 5,200 लोगों ने बोली लगाई थी। ब्लू ऑरिजन की वेबसाइट के मुताबिक, नीलामी के दूसरे दौर में मौजूदा उच्चतम बोली 2.8 मिलियन डॉलर लगाई गई। 

टॅग्स :जेफ बेजोसअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब