लाइव न्यूज़ :

अमेजन आग: जनजातीय प्रमुख ने ब्राजील के राष्ट्रपति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- वे वर्षावन को नष्ट करना चाहते हैं

By भाषा | Updated: August 24, 2019 10:23 IST

इस साल अभी तक ब्राजील के जंगलों में आग लगने की 76,720 घटनाएं हुई हैं। इनमें से आधी से अधिक अमेजन में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अमेजन के जंगल में लगी आग से जूझ रहे ब्राजील की मदद करने की पेशकश की।जनजातीय प्रमुख ने बोल्सोनारो पर किसानों, लकड़हारों और खनिकों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। 

ब्राजील के जनजातीय समूह के प्रमुख राउनी मेटुकतिरे ने देश के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर आरोप लगाया है कि वह अमेजन वर्षावन को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने आग को काबू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की मांग की है। आग की घटना को लेकर दुनियाभर में बढ़ रहे आक्रोश के बीच जनजातीय समूह ‘कायापो’ के प्रमुख ने बोल्सोनारो को सत्ता से हटाने की मांग की ।

राउनी ने जर्मनी से फोन पर बातचीत करते हुए ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘वह जंगलों के साथ हमें भी खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने जो किया वह बेहद भयानक है।’’ उन्होंने बोल्सोनारो पर किसानों, लकड़हारों और खनिकों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक ब्राजील के जंगलों में आग लगने की 76,720 घटनाएं हुई हैं। इनमें से आधी से अधिक अमेजन में हुई।

इस बीच, बोल्सोनारो ने अमेजन वर्षावन में लगी आग को काबू करने के लिए ब्राजील के सशस्त्र बलों की वहां तैनाती को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अमेजन के जंगल में लगी आग से जूझ रहे ब्राजील की मदद करने की पेशकश की। ट्रम्प ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने बोल्सोनारो से बात की और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार की संभावनाएं कभी इतनी नहीं रहीं। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने उन्हें बताया कि अमेरिका अमेजन वर्षावन में लगी आग से निपटने में मदद कर सकता है। हम मदद के लिए तैयार हैं।’’

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं