लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स के सहयोगी शाही सम्मान दिलाने में सहायता के आरोपों में घिरे

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:51 IST

Open in App

ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स के एक नजदीकी सहयोगी पर एक धनी सऊदी दानकर्ता को शाही सम्मान दिलाने में सहायता करने का आरोप लगने के बाद उसने राजकुमार की परमार्थ संस्था के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वेल्स के राजकुमार के पूर्व सहयोगी माइकल फॉसेट ने ‘द प्रिंस फॉउंडेशन’ के मुख्य कार्यकारी के पद से अस्थायी रूप से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें इसकी जानकारी है कि उन पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। ‘द संडे टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, फॉसेट ने व्यापारी महफूज मारेई मुबारक बिन महफूज को शाही सम्मान दिए जाने में सहायता की। खबर के मुताबिक, महफूज ने इसके बदले उन परियोजनाओं में ढेर सारा पैसा दान किया जिनमें राजकुमार चार्ल्स को रुचि थी। महफूज ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्हें वर्ष 2016 में ‘सीबीई’ की उपाधि से नवाजा गया था। अखबार की खबर के अनुसार, महफूज को ‘ओबीई’ सम्मान दिया जाना प्रस्तावित था लेकिन फॉसेट ने उन्हें उससे ऊंचा सम्मान ‘सीबीई’ दिलाने में सहायता की। द प्रिंस फॉउंडेशन के प्रमुख डगलस कॉनेल ने कहा कि फॉसेट ने शनिवार को मुख्य कार्यकारी के दायित्व से अस्थायी तौर पर इस्तीफा दे दिया और इस मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत