लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'सहयोगी अब हमसे भीख का कटोरा लेकर घूमने की उम्मीद नहीं करते', एक कार्यक्रम में बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

By रुस्तम राणा | Updated: June 1, 2025 21:47 IST

अशांत बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीन को "समय की कसौटी पर खरा उतरा" दोस्त और सऊदी अरब को "भरोसेमंद" और "विश्वसनीय" सहयोगी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चीन को पाकिस्तान का सबसे पुराना मित्र बतायाउन्होंने कहा, सऊदी अरब पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय मित्रों में से एक हैउन्होंने कहा कि वे हमसे यह उम्मीद नहीं करते कि हम उनके पास भीख का कटोरा लेकर जाएं

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश के वित्तीय संकट को स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि करीबी सहयोगी भी अब यह उम्मीद नहीं करते कि इस्लामाबाद दुनिया भर में "भीख का कटोरा" लेकर घूमेगा। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच शरीफ ने कहा कि वह और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर अब आर्थिक निर्भरता का भार उठाने के लिए तैयार नहीं हैं।

 शनिवार को अशांत बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीन को "समय की कसौटी पर खरा उतरा" दोस्त और सऊदी अरब को "भरोसेमंद" और "विश्वसनीय" सहयोगी बताया। उन्होंने कहा, "चीन पाकिस्तान का सबसे पुराना मित्र है। सऊदी अरब पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय मित्रों में से एक है। यह बात तुर्की, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर भी लागू होती है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं यहां यह स्पष्ट कर दूं कि अब वे हमसे यह उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ व्यापार, वाणिज्य, नवाचार, अनुसंधान और विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य, निवेश और लाभदायक उपक्रमों में पारस्परिक रूप से शामिल हों। अब वे हमसे यह उम्मीद नहीं करते कि हम उनके पास भीख का कटोरा लेकर जाएं।"

शरीफ ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को अपनी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्राकृतिक और मानव संसाधनों का पूरा उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह और फील्ड मार्शल असीम मुनीर अब अपने कंधों पर निर्भरता का बोझ नहीं उठाना चाहते। 

उन्होंने आगे कहा, "फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ मैं आखिरी व्यक्ति हूं, जो इस (आर्थिक) बोझ को अपने कंधों पर ले जा रहा हूं। ईश्वर ने हमें प्राकृतिक और मानव संसाधनों से नवाजा है। हमें उनका पूरा उपयोग करना चाहिए और उन्हें इन बेहद लाभदायक उपक्रमों में लगाना चाहिए।" 

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत