लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सभी वयस्कों को लग सकेंगे कोविड रोधी टीके के बूस्टर डोज

By भाषा | Updated: November 20, 2021 10:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 नवंबर (एपी) अमेरिका में अब सभी वयस्क कोविड-19 रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक ले सकते हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने और सर्दियों में इसका प्रकोप अधिक न हो इसलिए 50 वर्ष एवं अधिक आयु के लोगों से अतिरिक्त खुराक (बूस्टर डोज) लेने की अपील की गयी है।

नए नियमों के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति कोविड रोधी टीके की अंतिम खुराक लेने के छह माह बाद फाइजर या मॉडर्ना की अतिरिक्त खुराक ले सकता है। जॉनसन ऐंड जॉनसन का एक खुराक वाला टीका लगवाने वाले लोग इसके दो महीने बाद अतिरिक्त खुराक ले सकते हैं।

इससे पहले तक लोगों के बीच इस बात को लेकर भ्रम था कि आयु, स्वास्थ्य तथा पहले लिए गए टीके के आधार पर कौन बूस्टर डोज लेने का पात्र है और कौन नहीं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में टीका प्रमुख डॉ. पीटर मार्क्स ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘‘हमें स्पष्ट रूप से पता चला था कि लोगों को कुछ आसान सा चाहिए और मेरे खयाल से यह ऐसा ही है।’’

नई नीति के शुक्रवार देर रात आधिकारिक रूप लेने से पहले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के वैज्ञानिक सलाहकारों ने जोर देकर कहा था कि सभी वयस्कों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध करवाने के अलावा 50 वर्ष और अधिक आयु के लोगों को जोर देकर अतिरिक्त खुराक लेने को कहा जाना चाहिए। सीडीसी के सलाहकार डॉ. मैथ्यू डाले ने कहा, ‘‘मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम अधिकाधिक सुरक्षा प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल