लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर मतदान करेगी अल्बानिया की संसद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:17 IST

Open in App

तिराना, नौ जून (एपी) अल्बानियाई संसद ने बुधवार को देश के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर मतदान के वास्ते एक सत्र शुरू किया। एक संसदीय जांच में निष्कर्ष निकाला गया था कि उन्हें संविधान का उल्लंघन करने के लिए पद से हटा दिया जाना चाहिए।

संसद की जांच समिति की 98 पृष्ठों की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति इलिर मेटा ने अल्बानिया के 25 अप्रैल के आम चुनाव से पहले संविधान के 16 अनुच्छेदों का उल्लंघन किया और उनका कार्यकाल समाप्त होने से एक साल पहले उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।

मेटा ने जांच और महाभियोग के प्रयास की निंदा की और कहा कि ये अवैध हैं।

अप्रैल के अंत में, सोशलिस्ट पार्टी के 49 सांसदों ने जांच समिति गठित करने के लिए कहा था।

उन्होंने मेटा पर बाल्कन राष्ट्र में अस्थिरता और हिंसा को उकसाने और चुनाव से पहले राजनीतिक विपक्ष का साथ देने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि राष्ट्रीय एकता की गारंटी के अपने संवैधानिक कर्तव्य में विफल रहने के लिए मेटा पर महाभियोग चलाया जाना चाहिए।

सोशलिस्ट पार्टी ने 25 अप्रैल के चुनाव में संसद की 140 सीटों में से 74 सीटों पर भारी जीत हासिल कर सरकार बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल