लाइव न्यूज़ :

अलबामा की गवर्नर ने स्कूलों को कक्षाओं में योग कराने की अनुमति देने वाले विधेयक पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: May 21, 2021 11:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 मई अमेरिका के अलबामा राज्य की गवर्नर के. इवे ने राज्य के स्कूलों को कक्षाओं में योग कराने की अनुमति देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन योग करते समय ‘नमस्ते’ करने वाले आसन को करने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही इस लोकप्रिय, सदियों पुरानी भारतीय व्यायाम प्रथा पर लगा, तीन दशक पुराना प्रतिबंध हट गया है।

राज्य शिक्षा बोर्ड ने योग के हिंदू धर्म से संबंधित होने के कारण इस पर 1993 में प्रतिबंध लगा दिया था।

अलबामा राज्य विधायिका के पब्लिक स्कूलों में योग करने की अनुमति देने वाले विधेयक को अंतिम मंजूरी देने के कुछ दिन बाद इस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

स्थानीय मोंटगोमरी विज्ञापनदाता के अनुसार, विधेयक के तहत योग केवल ‘स्ट्रेचिंग’ और कुछ आसन तक सीमित रहेगा और इस दौरान ‘नमस्ते’ आसन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह कई सांसदों और ईसाई समूहों की आपत्तियों को दूर करने के लिए किया गया है जिन्होंने योग के हिंदू धर्म से संबंध होने का तर्क दिया था।

यह कानून नए अकादमिक सत्र के शुरू होने से पहले, एक अगस्त से अमल में आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'