लाइव न्यूज़ :

जिंदा है अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी! 9/11 की बरसी पर जारी वीडियो में दिखा आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: September 12, 2021 09:56 IST

9/11 आतंकी हमले की बरसी पर जारी वीडियो में अल-जवाहिरी स्वस्थ नजर आया और कई मसलों पर उसे अपनी बात रखी। हालांकि उसने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की बात का जिक्र वीडियो में नहीं किया है।

Open in App

नई दिल्ली: अमेरिका के 9/11 आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर  आतंकवादी संगठन अलकायदा का प्रमुख अल-जवाहिरी शनिवार को एक नए वीडियो में नजर आया। इससे पहले ये माना जा रहा था कि अल-जवाहिरी की मौत हो गई है। अल-जवाहिरी की मौत किसी बीमारी से होने की बात कही गई थी।

हालांकि शनिवार को 9/11 आतंकी हमले की बरसी पर जारी वीडियो में जवाहिरी स्वस्थ नजर आया और कई मसलों पर उसे अपनी बात रखी। हालांकि इस पूरे वीडियो में उसने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे की घटना का जिक्र नहीं किया।

आतंकी समूहों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने वाले इंटेलिजेंस ग्रुप SITE के अनुसार अल-जवाहिरी ने सीरिया में अलकायदा से जुड़े हुर्रस अल-दीन आतंकी समूह द्वारा एक रूसी सैन्य अड्डे पर रेड का जिक्र किया, जिसका दावा 1 जनवरी, 2021 को किया गया था।

जवाहिरी ने अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से निकलने की बात का जरूर जिक्र किया है लेकिन SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के डायरेक्टर रीता काट्ज के मुताबिक यह दोहा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बहुत पहले कहा गया हो सकता है, जिसमें अमेरिका ने देश से अपने सैनिकों को हटाने की बात कही थी।

जवाहिरी की मौत को लेकर समय-समय पर अफवाहें उड़ती रही हैं। पिछले साल भी 9/11 हमले की बरसी पर उसका वीडियो सामने आया था। जानकार बताते हैं कि जवाहिरी की सेहत बेहद खराब है। दरअसल ओसामा बिन लादेने की मौत के बाद ही अल-जवाहिरी को अलकायदा की कमान मिली थी।

बता दें कि अल-जवाहिरी मूल रूप से मिस्र का है। अल कायदा ने  20 साल पहले अमेरिका पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान का बड़ा इस्तेमाल किया था। अब तालिबान की वापसी के बाद अल कायदा एक बार फिर अफगानिस्तान में खुद को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकता है।

टॅग्स :Al Qaedaअफगानिस्तानतालिबानTaliban
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात