लाइव न्यूज़ :

अल बगदादी की पहली पत्नी ने दी कई जानकारी, खोले कई लॉकर के राज, अपनी पहचान भी छिपाई

By भाषा | Updated: November 7, 2019 17:59 IST

अधिकारी ने कहा कि बगदादी की पत्नी ने अपनी पहचान रानिया महमूद के तौर पर बतायी थी लेकिन वह वास्तव में आस्मा फावजी मोहम्मद अल कुब्यासी थी। इसके बारे में कहा जाता है कि वह बगदादी की पहली पत्नी है।

Open in App
ठळक मुद्देबगदादी पिछले महीने सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की छापेमारी में मारा गया था। महिला को दो जून 2018 को सीरियाई सीमा के पास हताय प्रांत में गिरफ्तार किया गया था।

इस्लामिक स्टेट के मारे गए नेता अबु बकर अल बगदादी की पत्नी ने गत वर्ष पकड़े जाने के बाद जेहादी समूह के ‘‘आंतरिक कामकाज’’ के बारे में काफी जानकारी दी है। यह जानकारी तुर्की के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि बगदादी की पत्नी ने अपनी पहचान रानिया महमूद के तौर पर बतायी थी लेकिन वह वास्तव में आस्मा फावजी मोहम्मद अल कुब्यासी थी। इसके बारे में कहा जाता है कि वह बगदादी की पहली पत्नी है।

बगदादी पिछले महीने सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की छापेमारी में मारा गया था। महिला को दो जून 2018 को सीरियाई सीमा के पास हताय प्रांत में गिरफ्तार किया गया था। महिला को 10 अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसमें बगदादी की पुत्री भी शामिल थी जिसने अपना नाम लीला जबीर बताया था।

अधिकारी ने कहा कि परिवार संबंध की पुष्टि इराकी अधिकारियों द्वारा मुहैया कराये गए डीएनए नमूने से हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने (पत्नी की) वास्तविक पहचान जल्द पता कर ली। उसके बाद वह बगदादी और आईएसआईएस के आंतरिक कामकाज के बारे में काफी सूचना मुहैया कराने को तैयार हो गई।’’

राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बुधवार को पहली बार खुलासा किया था कि उसे हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा था, ‘‘हम उन चीजों की पुष्टि करने में सफल हुए जो हमें पहले से पता थीं। हमें नयी सूचना भी प्राप्त हुई जिससे अन्य जगह कई गिरफ्तारियां हुईं।’’

एर्दोआन ने अंकारा में छात्रों से कहा, ‘‘हमने उसकी पत्नी को पकड़ा है..मैं यह आज पहली बार कह रहा हूं...यद्यपि हमने इसको लेकर जरूरत से अधिक उत्साह नहीं दिखाया।’’ उन्होंने इसकी भी पुष्टि की कि तुर्की ने बगदादी की बहन और एक रिश्तेदार को भी पकड़ा है। उन्होंने बगदादी के मारे जाने को बड़ी सफलता के तौर पर पेश करने के लिए अमेरिका पर निशाना साधा और कहा, ‘‘उन्होंने एक बहुत बड़ा संचार अभियान शुरू किया था।’’ 

टॅग्स :सीरियाआईएसआईएसअमेरिकातुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा