लाइव न्यूज़ :

बीच हवा में टकराने वाले थे एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान, टल गया बड़ा हादसा

By भाषा | Updated: March 26, 2023 17:05 IST

बड़ा विमान हादसा शुक्रवार को टल गया। इसका खुलासा अधिकारियों ने रविवार को किया। नेपाल में एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, हालांकि ये खतरा टल गया।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, पायलटों के सतर्क होने से टला हादसा।नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण ने लापरवाही के लिए अपने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस और दिल्ली से काठमांडू जा रहे एअर इंडिया विमान की हो सकती थी टक्कर।

काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने यह जानकारी दी। शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी।

निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया।

नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहे दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :एयर इंडियानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल