लाइव न्यूज़ :

Operation Kaveri: 121 भारतीयों को लिए वायुसेना का सी-130 विमान जेद्दा में हुआ लैंड, विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा- जत्था जल्द ही होगा भारत रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 09:21 IST

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रवाना हो गया। आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर 278 लोग सूडान के बंदरगाह से जेद्दा के लिए रवाना हुए।’’

Open in App
ठळक मुद्देसूडान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने की कोशिश तेज कर दी गई है। ऐसे में 121 भारतीयों को लिए वायुसेना का एक विमान जेद्दा पहुंच गया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी है।

रियाद:सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक कई भारतीयों को बाहर निकाला जा चूका है। इस पर जानकारी देते हुए विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सूडान से 121 भारतीयों को लेकर वायुसेना का सी-130 विमान सऊदी अरब के जेद्दा में लैंड कर लिया है। 

उनके द्वारा शेयर किए हुए वीडियो में वायुसेना के जहाज को लैंड करते हुए देखा गया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट में यह भी कहा है कि जेद्दाह पहुंचे भारतीय जल्द अपने देश वापस लौट जाएंगे। बता दें कि इससे पहले नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा था।

पहले जत्थे में निकाले गए 278 भारतीय

भारत ने मंगलवार को हिंसाग्रस्त सूडान से अपने 278 नागरिकों के पहले जत्थे को नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के जरिये निकाल लिया और वहां फंसे शेष भारतीयों के लिए जरूरी राहत सामग्री पहुंचायी। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना का दूसरा जहाज आईएनएस तेग भारतीयों को सूडान से निकालने के मिशन ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत वहां के बंदरगाह पर पहुंच गया है, ताकि और भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला जा सके। 

ज्ञात हो कि सूडान में करीब 3000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रवाना हो गया। आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर 278 लोग सूडान के बंदरगाह से जेद्दा के लिए रवाना हुए।’’ 

तीन हजार से अधिक भारतीयों को सूडान से निकालने की कोशिश तेज

गौरतलब है कि भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ‘‘ऑपरेशन कावेरी’’ शुरू किया। सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है। इस भीषण लड़ाई में पिछले 12 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

वहीं, सूडान में दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने निकासी अभियान के बारे में कहा कि सूडान के बंदरगाह और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान से 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आकस्मिक योजनाओं की तैयारी के निर्देश दिये थे। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :सूडानसऊदी अरबJeddahइंडियन एयर फोर्सS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल