लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से मरीज की मौत के बाद फिजी के अस्पताल को सुरक्षाकर्मियों ने अपने नियंत्रण में लिया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 09:17 IST

Open in App

वेलिंगटन, छह मई (एपी) प्रशांत द्वीपीय देश फिजी में पुलिसकर्मियों और सैनिकों ने एक प्रमुख अस्पताल को अपने नियंत्रण में ले लिया है और वहां की सेवाएं स्थगित कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मरे मरीज के संपर्क में आये व्यक्ति का पता चलने तक 400 मरीजों, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मियों को अस्पताल परिसर के भीतर पृथक-वास में रखा गया है।

लाउटोका हॉस्पिटल में 53 वर्षीय एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई है। फिजी में संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, इस बार की लहर में महामारी के तेजी से फैलने खासकर अस्पताल के दो डॉक्टरों के संक्रमित पाये जाने को लेकर देश के नेता चिंतित हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल को बंद कर दिया गया है और सभी चिकित्सकीय सेवाएं अन्य अस्पतालों को सौंप दी गयी हैं। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में मौजूद लोगों को भोजन एवं अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब