लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन के यूक्रेन दौरे के एक दिन बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की संसद में भाषण दिया, यूक्रेन पर हमले को ‘स्पेशल ऑपरेशन’ कहा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 21, 2023 15:23 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की संसद में भाषण दिया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन जैविक और परमाणु हथियार इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था। पुतिन ने कहा कि शांति बहाल करने के लिए पश्चिमी देशों की कोशिशें और वादे केवल धोखा और झूठ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की संसद में भाषण दियाकहा- यूक्रेन पर रूस का हमला ‘स्पेशल ऑपरेशन’ हैकहा- शांति बहाल करने के लिए पश्चिमी देशों की कोशिशें और वादे केवल धोखा और झूठ हैं

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचने के एक दिन बाद 21 फरवरी, मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की संसद में भाषण दिया और यूक्रेन के साथ जारी जंग के बारे में कई अहम बाते कहीं।

अपने संबोधन में रूसी  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ये समय रूस के लिए बेहद चुनौतियों से भरा है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "हम सभी बहुत बड़ी जिम्मेदारी से बंधे हैं और आने वाले समय में ऐतिहासिक घटनाएं रूस का भविष्य तय करेंगी। इस दौरान यह दुनिया तेजी से बदल रही है।"

यूक्रेन से जारी जंग पर पुतिन ने कहा, "यूक्रेन पर रूस का हमला ‘स्पेशल ऑपरेशन’ है। रूस लगातार नाजी खतरों से जूझ रहा था और यूक्रेन की सरकार भी रूस के प्रति घृणा को लगातार बढावा दे रही थी। यूक्रेन की सरकार के रवैये से रूस पर खतरा लगातार बढ़ रहा था और इसिलिए ‘स्पेशल ऑपरेशन’ का निर्णय लिया गया।"

पुतिन ने कहा कि हमने डोनबास क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण हल निकालने की कोशिश की। लेकिन शांति बहाल करने के लिए पश्चिमी देशों की कोशिशें और वादे केवल धोखा और झूठ हैं। यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए पुतिन ने कहा कि वह जैविक और परमाणु हथियार इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था।

पुतिन ने आगे कहा, हम इस समस्या का शांतिपूर्ण हल निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं लेकिन हमारे पीठ पश्चिमी देशों ने अलग माहौल बना दिया है।

बता दें कि सोमवार, 20 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे। पिछले एक साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की ये पहली यूक्रेन यात्रा थी। जो बाइडन का कीव पहंचने का पहले से तय कार्यक्रम नहीं था। बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज दुदा से मिलने गए थे लेकिन अचानक ही वह यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को एयर सर्विलांस और घातक हथियार देने की घोषणा की है। लगभग एक साल से जारी इस युद्ध में अमेरिका शुरू से ही यूक्रेन के पक्ष में खड़ा रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को और भी ज्यादा और नए हथियार मुहैया कराने का वादा किया है। माना जा रहा है कि इस संघर्ष का फिलहाल अंत नहीं होता दिख रहा है।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनजो बाइडनरूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल