लाइव न्यूज़ :

तालिबान शासित देश से जल्दी बाहर निकालने का अमेरिका से अनुरोध कर रहे हैं अफगान

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) शिक्षित युवा महिलाएं, अमेरिका सेना के साथ काम कर चुके अनुवादक और तालिबान के कारण ज्यादा खतरा महसूस कर रहे अन्य अफगानों ने अमेरिका की सरकार से उन्हें जल्दी बाहर निकालने का अनुरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि देश पर तालिबान के कब्जे के कारण फिलहाल काबुल हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल है और अमेरिका वहां हालात काबू करने में जुटा है। राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका वहां से लोगों को तेजी से निकलने में जुटा है, लेकिन उसने इस संबंध में कोई वादा नहीं किया कि यह कब तक चलेगा और कितने लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे पास बाहर निकल कर बड़ी संख्या में लोगों को वहां से लाने की क्षमता नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को उस वक्त से सुरक्षित बाहर निकाला जाता रहेगा, जबतक ‘‘समय है या जबतक हमारी क्षमता है।’’ अमेरिकी सेना या अमेरिकी संगठनों के साथ काम करने के कारण अफगान खतरे में हैं और अमेरिकी उनसभी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि इस संबंध में लंबी लाल फीताशाही प्रक्रिया को दरकिनार किया जाए क्योंकि हजारों की संख्या में अफगान बुरी परिस्थितियों में फंसे हुए हैं। गैर सरकारी संगठन ‘एसेंड’ की अमेरिकी प्रमुख मरीना केईपिंस्की लीग्री ने कहा, ‘‘अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम लोगों को अपने हाथों मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल