लाइव न्यूज़ :

तालिबान के राज में अफगानिस्तान की मुद्रा ने इस तिमाही सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 26, 2023 16:53 IST

इस तिमाही में अफगानी मुद्रा लगभग 9 प्रतिशत ऊपर चढ़ी है। अफगानिस्तान दुनिया के सबसे खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड वाले देशों में गिना जाता है। गरीबी से जूझ रहे देश के लिए ऐसी उपलब्धि हासिल करना एक असमान्य बात है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान के राज में अफगानिस्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धिअफगानिस्तान की मुद्रा ने इस तिमाही सबसे अच्छा प्रदर्शन कियाइस तिमाही में अफगानी मुद्रा लगभग 9 प्रतिशत ऊपर चढ़ी है

नई दिल्ली: तालिबान के राज में अफगानिस्तान में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल इस तिमाही सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में अफगानिस्तान की मुद्रा वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार  इस तिमाही में अफगानी मुद्रा लगभग 9 प्रतिशत ऊपर चढ़ी है।

अफगानी मुद्रा के अच्छा प्रदर्शन करने के पीछ कई कारण हैं। मानवीय सहायता से मिले अरबों डॉलर और एशियाई पड़ोसियों के साथ बढ़ते व्यापार ने अफगानिस्तान की मुद्रा को इस तिमाही में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने में मदद की है। अफगानिस्तान दुनिया के सबसे खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड वाले देशों में गिना जाता है।  गरीबी से जूझ रहे देश के लिए ऐसी उपलब्धि हासिल करना एक असमान्य बात है। 

बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर दो साल पहले ही कब्जा किया था। इसके बाद बनी तालिबान की सरकार ने देश की आर्थिक दशा सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं। तालिबान ने स्थानीय लेनदेन में डॉलर और पाकिस्तानी रुपये के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही अफगानी मुद्रा को देश के बाहर ले जाने पर भी रोक लगाई है। तालिबान ने ऑनलाइन ट्रेडिंग को अवैध बना दिया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कारावास की कड़ी सजा का प्रावधान किया है।

ब्लूमबर्ग शो द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही कोलंबियाई पेसो में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं पूरे साल की बात करें तो इस वर्ष अफगानी मुद्रा में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सालाना आंकड़ों के आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में कोलंबिया और श्रीलंका की मुद्राओं के बाद अफगानी मुद्रा वैश्विक सूची में तीसरे स्थान पर है।

हाल ही में अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान ने देश में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों के खनन के लिए चीन, तुर्की और ईरान की कंपनियों से एक अहम डील की है।  6.5 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की सात खदानों के खनन का लाइसेंस चीन, तुर्की और ईरान की कंपनियों को दिया गया है।  अफग़ानिस्तान में कई ट्रिलियन डॉलर की खनिज संपदाएं है, जिसमें तेल, प्राकृतिक गैस, बहुत से क़ीमती खनिज व पत्थर, सोना, लोहा, ताँबा और विरल खनिज (रेयर अर्थ मटेरियल) और लीथियम हैं। इन खनिजों के दम पर तालिबान देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहता है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानAfghan Talibanइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!