लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः तालिबान ने हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर शव को क्रेन से लटकाया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:55 IST

Open in App

काबुल, 25 सितंबर (एपी) अफगानिस्तान के हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर तालिबान ने एक शव क्रेन से लटका दिया। एक चश्मदीद ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह ऐसी है नृशंसता है जो तालिबान के अतीत के तौर तरीके की वापसी का संकेत देता है।

चौराहे पर दवा दुकान चलाने वाले वजीर अहमद सिद्दिकी ने एपी को बताया कि चौराहे पर चार शव लाये गये जिनमें तीन शव प्रदर्शित करने के लिए शहर के अन्य चौराहों पर ले जाये गये।

उसने बताया कि तालिबान ने चौराहे पर घोषणा की कि इन चारों को अपहरण के जुर्म में पकड़ा गया और पुलिस ने उन्हें मार दिया।

तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये चारों पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गये या फिर गिरफ्तारी के बार उनकी हत्या कर दी गयी। वैसे तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

तालिबान के संस्थापकों में एक और अफगानिस्तान में पिछले तालिबान शासन के दौरान इस्लामिक कानून की कठोर व्याख्या को लागू करने के पैरोकार मुल्ला नूरूद्दिन तुराबी ने पिछले हफ्ते एपी से कहा था कि उसके कठोर नियमों के तहत लोगों को मौत एवं अंगभंग की सजा फिर तामील की जाएगी , भले ही ऐसा सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाए।

काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के काबिज होने एवं पूरे देश को नियंत्रण में लेने के बाद से अफगान एवं दुनिया यह देख रही है कि क्या वे एक बार फिर 1990 के दशक के कठोर शासन को लागू करेंगे। तालिबानी भले ही वीडियो एवं मोबाइल फोन जैसे प्रौद्योगिकीगत बदलाव को अपना रहे हों लेकिन उसके नेताओं में अब भी कट्टरपंथ एवं रूढिवादी वैश्विक दृष्टिकोण भरा पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल