लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों ने चलाया देशव्यापी अभियान, 24 घंटे में मारे गये 26 आतंकी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 13, 2018 15:47 IST

अफगानिस्तान में चल रहे अभियान में मारे गये आतंकियों में 13 इस्लामिक स्टेट के बताए जा रहे हैं।

Open in App

अफगान सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में चलाए गए अभियानों में कम से कम 26 हथियारबंद विद्रोहियों को मार गिराया है, जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा, "संयुक्त अफगान सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है और मारे गए आतंकियों में 13 इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाके थे।"

बयान में कहा गया है कि उन्होंने कई हथियारों को जब्त किया है, साथ ही आतंकियों द्वारा लगाए गए सड़क किनारे कई बमों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया है। 

अफगान सुरक्षा बलों और नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने सुरक्षा अभियानों को तेज कर दिया है और तालिबान आतंकियों व आईएस लड़ाकों पर हवाई हमले किए, जो उनके क्षेत्र पर कब्जा जमाने और पहाड़ी देश में सर्दियों के दौरान अपनी स्थिति मजबूत करने की फिराख में थे। 

आतंकियों ने हथियारों से हमले किए और बम विस्फोट किए। 

जिला प्रशासनिक प्रमुख महबूबुल्लाह सैयदी ने बताया कि शुक्रवार रात कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में पुलिस जांच चौकी पर तालिबान हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमलाआतंकीटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल