लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: कक्षा 1 से 6 तक की लड़कियां कर सकती है पढ़ाई- जा सकती है स्कूल, लेकिन.....तालिबान सरकार ने नया आदेश जारी कर दी मंजूरी

By आजाद खान | Updated: January 11, 2023 10:04 IST

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं के पढ़ने पर पूरी तरह से बैन लगने के बाद तालिबान की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना हुई थी। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि तालिबान ने दबाव में ऐसा फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने कक्षा 1 से 6 तक की लड़कियां के पढ़ाई के लिए नया आदेश जारी किया है।इस आदेश के तहत अफगानिस्तानी लड़कियां स्कूल जाकर पढ़ सकती है। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के लिए इस्लामी कानून का पालन करना होगा और शरिया के हिसाब से कपड़े पहनने होंगे।

काबुल:तालिबान ने अफगनिस्तान में कक्षा छठवीं तक की लड़कियों के पढ़ाई के लिए मंजूरी दे दी है। ऐसे में तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने इसका एलान भी कर दिया है और लड़कियों के लिए स्कूल और शैक्षणिक केंद्र खोलने के भी आदेश दे दिए गए है। 

लेकिन तालिबान द्वारा यह आदेश केवल कक्षा एक से छह तक के लिए ही दी है। यही नहीं तालिबान ने यह भी कहा है कि ये लड़कियां अगर स्कूल में पढ़ने आती है तो इन्हें इस्लामी कानून के अनुसार ही कपड़े पहनने होंगे। बता दें कि तालिबान में कक्षा एक से छह तक की लड़कियों की पढ़ाई को छोड़कर अभी भी अन्य क्लास की लड़कियों के पढ़ने पर बैन लगा हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अफगनिस्तान में तालिबान ने एक आदेश जारी कर कहा है कि वह कक्षा एक से छह तक की लड़कियों के पढ़ने पर लगे बैन को हटाता है और इन्हें स्कूल जाकर पढ़ने का इजाजत देता है। लेकिन तालिबान ने इसके लिए एक शर्त रखा है कि इन लड़कियों को शरिया कानून के मुताबिक पहनवाए पहन कर ही स्कूल जाना होगा। 

ऐसे में अफगानिस्तानी शिक्षा मंत्रालय द्वारा यह आदेश दिया गया है कि वे लड़कियों के लिए स्कूल और शैक्षणिक केंद्र खोला जाए साथ ही कानून का सही से पालन हो इसका भी ध्यान रखें। आपको बता दें कि तालिबान ने पहले ही विश्वविद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने पर बैन लगा रखा है। इसके अलावा तालिबान में लड़कियों के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी के प्रेवश पर पहले से ही रोक चल रहा है। 

दबाव में तालिबान ने लड़कियों के पढ़ाई से हटाया बैन

आपको बता दें कि जब से तालिबान ने विश्वविद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने पर रोक लगा दी है, तब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी काफी आलोचना हो रही थी। ऐसे में ह्यूमन राइट्स ने तालिबान के इस कदम को "शर्मनाक निर्णय" करार दिया था। 

यही नहीं G7 समूह के विदेश मंत्रियों जैसे कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके, यूएस और यूरोपीय संघ ने भी तालिबान के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी और चेतावनी देते हुए इसे मानवता के खिलाफ कदम बताया था। इसके साथ कुछ मुस्लिम देश जैसे तुर्की, कतर और पाकिस्तान सहित कई अन्य प्रमुख मुस्लिम देशों ने भी तालिबान की सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसे में दबाव में आकर तालिबान ने यह फैसला लिया है। उधर, तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने भी कहा था विदेशी देश तालिबान द्वारा महिलाओं के शिक्षा संस्थानों में प्रवेश वाले फैसले पर दखल देना बंद करें। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानएजुकेशनUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल