लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: चेतावनियों को अनुसना करने से लोगों को निकालने में अव्यवस्था फैली

By भाषा | Updated: August 19, 2021 12:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) इस तरह की चेतावनियां स्पष्ट थी कि अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने पर अफगानिस्तान की सरकार टिक नहीं पाएगी, लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियां और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को यह अंदाज़ा नहीं था कि चीजें इतनी तेजी से बदलेंगी और कुछ हफ्तों में ही काबुल हाथ से निकल जाएगा। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जब जून में बाइडन से मुलाकात की थी तो उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से आग्रह किया था कि अमेरिकियों को तत्काल वहां से निकालने को टाला जाए क्योंकि इससे तालिबान तेजी से आगे बढ़ेगा, लेकिन उनकी इस बात को अनसुना कर दिया गया। बाइडन ने बुधवार को देश से भागने और तालिबान के सामने इतनी आसानी से समर्पण करने के लिए अफगान बलों को कसूरवार ठहराया। उन्होंने ‘एबीसी न्यूज़’ से कहा कि उनका मानना है कि सैनिकों को वापस बुलाने के बाद समस्याओं का उत्पन्न होना लाज़िमी था। अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि अफगानिस्तान में करीब 10,000 अमेरिकी हैं और अफगानिस्तान के हजारों ऐसे बाशिंदे हैं जिन्होंने दो दशक की लड़ाई में अमेरिका की मदद की या उनके साथ मिलकर लड़े।बाइडन ने सोमवार को कहा था कि अफगानिस्तान के कुछ नागरिक अब भी अपने देश के लिए आशावान हैं, और देश नहीं छोड़ना चाहते हैं। उनके इस बयान के लिए उनकी व्यापक आलोचना हुई है। विदेश विभाग में उन हजारों लोगों के वीजा आवेदन लंबित हैं जो देश से अमेरिकी बलों की वापसी से पहले अफगानिस्तान छोड़ने की कोशिश में थे। अफगानिस्तान से 31 अगस्त तक सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो जाएगी। बाइडन ने बुधवार को कहा कि किसी भी अमेरिकी को अफगानिस्तान में नहीं छोड़ा जाएगा।विश्लेषक लंबे अरसे से यह चेतावनी दे रहे थे कि बिना अमेरिकी समर्थन के अफगानिस्तान की सरकार को गंभीर खतरा है, लेकिन उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि अफगानिस्तान सरकार इतनी जल्द हार जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले खुफिया एजेंसियों ने सांसदों को स्थिति से अवगत कराया था लेकिन इसमें बात की कोई चेतावनी नहीं दी गई थी कि अफगानिस्तान की सरकार को गिरने का खतरा है। रक्षा विभाग का अनुमान था कि काबुल की 30 दिन के अंदर घेराबंदी की जा सकती है लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही तालिबान ने मुल्क को जीत लिया और बिना लड़ाई के काबुल में घुस गए और गनी तथा उनके शीर्ष सहायकों को भागना पड़ा। अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने बुधवार को कहा कि उनके पास इस तरह के कोई संकेत नहीं थे कि अफगानिस्तान की सेना इतनी तेजी से हार जाएगी।प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा था कि खुफिया समुदाय ने व्हाइट हाउस को सूचित किया था कि सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान की सरकार जल्द गिर सकती है क्योंकि तालिबान ने अहम प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। असल में यह कब्जा काबुल पर नियंत्रण से कुछ दिन पहले ही हुआ था। एक पूर्व अधिकारी के मुताबिक, एक आकलन में आशंका जताई गई थी कि सैनिकों की वापसी के एक से तीन साल के भीतर अफगानिस्तान में बड़े स्तर पर आतंकी हमलों की योजना बनाई जा सकती है। बहरहाल, अमेरिका अपने नागरिकों और 20 साल की जंग में उसका साथ देने वाले अफगानिस्तान के लोगों को सुरक्षित रूप से देश छोड़ने का रास्ता देने के लिए तालिबान के साथ मिलकर काम कर रहा है। विदेश विभाग ने कहा है कि वह उन्हें हवाई अड्डे तक सुरक्षित पहुंचाने की गारंटी नहीं दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल