लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 20 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2022 06:43 IST

दो हफ्ते पहले काबुल में हुए दो घातक विस्फोटों में 10 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 40 अन्य घायल हो गए थे। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिल स्टेट ने ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट कथित तौर पर खैर खाना इलाके की सिद्दीकिया मस्जिद में हुआ था।ताजा हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।एक चश्मदीद ने बताया कि मारे गए मौलवी मुल्ला अमीर मोहम्मद काबुली थे।

इस्लामाबादः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बुधवार को शाम की नमाज़ के दौरान हुए बम विस्फोट में मुख्य मौलवी समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस ताजा हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

 विस्फोट कथित तौर पर खैर खाना इलाके की सिद्दीकिया मस्जिद में हुआ था। एक अफगान सुरक्षा सूत्र ने बुधवार को अल जजीरा को बताया, "शाम की नमाज के दौरान काबुल के उत्तर में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।" तालिबान का दावा है कि अफगानिस्तान पर उनका पूरा नियंत्रण है। लेकिन इस्लामिक स्टेट देश भर में नागरिकों और पुलिस पर हमले कर रहा है।

नाम न बताने की शर्त पर एक चश्मदीद ने बताया कि मारे गए मौलवी मुल्ला अमीर मोहम्मद काबुली थे। उन्होंने बताया कि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काबुल में इतालवी आपातकालीन अस्पताल ने कहा कि पांच बच्चों सहित कम से कम 27 घायल नागरिकों को घटनास्थल से यहां लाया गया था। वहीं दो हफ्ते पहले काबुल में हुए दो घातक विस्फोटों में 10 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 40 अन्य घायल हो गए थे। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिल स्टेट ने ली थी।

काबुल पुलिस प्रमुख के तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान ने उत्तरी काबुल में एक मस्जिद के अंदर विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने भी विस्फोट की निंदा की और कसम खाई कि ''इस तरह के अपराधों के अपराधियों को जल्द ही कठघरे में लाया जाएगा और उन्हें दंडित किया जाएगा।'' 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अफगानिस्तानAfghan TalibanKabul
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा