लाइव न्यूज़ :

अमरुल्ला सालेह के भाई को तालिबान ने कथित तौर पर मौत के घाट उतारा, कहा- "उसकी लाश सड़नी चाहिए "

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 11, 2021 09:56 IST

तालिबान ने अमरुल्ला सालेह के भाई को मारने का दावा किया है और रोहुल्लाह सालेह के भतीजे ने कहा कि वह उनकी लाश हमें दफनाने भी नहीं देंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने अमरुल्लाह सालेह के भाई को मारने का किया दावातालिबान ने कहा कि उसी लाश सड़नी चाहिए तालिबान ने पंजशीर घाटी में नियंत्रण का किया दावा

काबुल :   अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति और अब 'कार्यवाहक' राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई रोहुल्लाह सालेह कथित तौर पर पंजशीर में तालिबान के साथ संघर्ष में मारे गए हैं । रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने पंजशीर घाटी में गुरुवार रात को संघर्ष के दौरान सालेह के भाई की पहचान कर उन्हें बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया ।  बताया जा रहा है कि उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था । 

रोहुल्लाह सालेह के भतीजे इबादुल्ला ने कहा कि तालिबान कहता रहा कि "उसका शरीर सड़ना चाहिए"।समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इबादुल्ला के हवाले से कहा, "उन्होंने कल उसे मार डाला और हमें उसे दफनाने नहीं देंगे । वे कहते रहे कि उसका शरीर सड़ना चाहिए ।"

तालिबान ने अफगानिस्तान में पंजशीर घाटी पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है । हालांकि, राष्ट्रीय प्रतिरोध बल  (एनआरएफ) के समर्थकों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि एनआरएफ लड़ाके प्रांत में बहुत पदों पर कब्जा करना जारी रखेंगे । 

देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार में दुशांबे के दूत जहीर अघबर ने ताजिकिस्तान की राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह सालेह के साथ नियमित संपर्क में थे और सुरक्षा कारणों से प्रतिरोध के नेता सामान्य संचार से बाहर थे । अघबर ने कहा, "अहमद मसूद और अमरुल्ला सालेह भागकर ताजिकिस्तान नहीं गए हैं । अहमद मसूद के पंजशीर छोड़ने की खबर सच नहीं है, वह अफगानिस्तान में ही  है।"

उन्होंने कहा, "मैं अमरुल्ला सालेह के लगातार संपर्क में हूं, जो इस समय पंजशीर में हैं और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान की सरकार चला रहे हैं ।" 

तालिबान ने कहा कि पंजशीर घाटी में उनका नियंत्रण हो चुका है और प्रतिशोध बल हार मान चुकी है । तालिबान के शासन के बाद देश में महिलाओं की स्थिति ज्यादा दयनीय है ।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानAmrullah Saleh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल